[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश Kanya Sumangala Scheme : टेंशन न लें! 12वीं पास करते ही बेटी के खाते में आएंगे पैसे

Kanya Sumangala Scheme : टेंशन न लें! 12वीं पास करते ही बेटी के खाते में आएंगे पैसे

0
Kanya Sumangala Scheme : टेंशन न लें! 12वीं पास करते ही बेटी के खाते में आएंगे पैसे
Kanya Sumangala Scheme

Kanya Sumangala Scheme : यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आपके घर में बेटी है, तो सरकार आपको 25,000 रुपये तक की मदद उपलब्ध करवाती है. ये पैसा बेटी के जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक किस्तों में दिया जाता है. ये सुविधा ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के तहत दी जा रही है, जो ‘मिशन शक्ति 5.0’ का हिस्सा है. इस योजना का मकसद है कि लोग बेटी के जन्म को खुशी से मनाएं, उन्हें अच्छे से पढ़ाएं-लिखाएं और आत्मनिर्भर बनाएं.

कब कितने मिलते हैं पैसे जानें

1. बेटी के जन्म पर 5,000 रुपये मिलते हैं.

2. जब वह अलग-अलग क्लास में जाती है (जैसे पहली, छठी, नौवीं आदि), तब भी पैसे मिलते हैं. जब वह 12वीं पास कर लेती है, तो सीधे खाते में 7,000 रुपये भेजे जाते हैं.

शुरुआत में इस योजना के तहत कुल 15,000 रुपये मिलते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है. साल 2024 तक करीब 10 लाख परिवार इस योजना का फायदा उठा चुके हैं. अगर आपके घर में भी बेटी है, तो आप भी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन करने का तरीका क्या?

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन करने में सक्षम हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जहां तक संभव हो, आवेदन ऑनलाइन ही लोगों को करना चाहिए. ऑफलाइन आवेदन केवल उसी स्थिति में करें, जब ऑनलाइन अप्लाई करने में सक्षम न हो. आइए जानते हैं ऑनलाइन तरीका.

कन्या सुमंगला योजना Online Apply करने का तरीका

1. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक साइट mksy.up.gov.in को अपने कंप्यूटर पर   ओपन कर लें.

2. होम पेज पर दिख रहे Citizen Portal पर क्लिक कर दें.

3. अब सामने First Time User- Register Yourself का ऑप्शन नजर आएगा.

4. निर्देशों को पढ़कर नीचे I Agree (मैं सहमत हूं) पर टिक करके Continue बटन दबा दें.

अब फॉर्म भरें

1. सामने फॉर्म आएगा.

2. नीचे फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें और नया पासवर्ड बनाएं.

3. Send OTP पर क्लिक कर दें और उसे भरें.

4. आपके मोबाइल नंबर पर User ID आएगा. अब इस यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.

5. सामने आपको कन्या सुमंगला योजना का Application Form दिखेगा. उसे भर दें.

6. फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें और Submit का बटन दबा दें.

कन्या सुमंगला योजना का पैसा कहां आएगा?

कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाला पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है. यह ट्रांसफर PFMS सिस्टम के जरिए होता है. यदि बेटी की उम्र 18 साल से कम है, तो पैसा उसकी मां के खाते में जाएगा. अगर मां नहीं हैं, तो यह पैसा पिता के खाते में भेजा जाएगा.  माता-पिता दोनों ही नहीं हैं, तो पैसा उस अभिभावक के खाते में दिया जाएगा जो बेटी की देखभाल कर रहा है. लेकिन अगर बेटी की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है, तो यह पैसा सीधे उसी के खाते में भेजा जाएगा.

Previous article Vaisakhi Latest Mehndi Design: इस वैसाखी अपने हाथों पर रचाएं ये 10 लेटेस्ट और आसान मेहंदी डिजाइन्स
Next article Jharkhand Internship Scheme: झारखंड के छात्रों के लिए खुशखबरी, कॉलेज की पढ़ाई के साथ कमा सकेंगे 10 हजार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel