[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश रिटायर्ड IAS के बेटे ने गर्लफ्रेंड को मारकर किया अधमरा, रास्ते में शादी को लेकर शुरू हुआ था विवाद

रिटायर्ड IAS के बेटे ने गर्लफ्रेंड को मारकर किया अधमरा, रास्ते में शादी को लेकर शुरू हुआ था विवाद

0
रिटायर्ड IAS के बेटे ने गर्लफ्रेंड को मारकर किया अधमरा, रास्ते में शादी को लेकर शुरू हुआ था विवाद
सांकेतिक तस्वीर

Kanpur News: कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड IAS अधिकारी के बेटे देवाशीष निगम ने अपनी गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला कर दिया. दोनों कार से ब्रह्मघाट घूमने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने महिला को कार से बाहर खींचकर ईंट से कई वार कर दिए. घायल महिला को पहले रामा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया.

रास्ते में शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, देवाशीष शनिवार शाम करीब 7 बजे अपनी कार से IIT कानपुर पहुंचा, जहां महिला काम करती है. उसने फोन कर महिला को गेट पर बुलाया और दोनों बिठूर के ब्रह्मघाट की ओर निकल गए. रास्ते में शादी को लेकर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो देखते ही देखते बहस में बदल गई. मॉडल डेयरी के पास रेलवे ट्रैक की सर्विस लेन पर विवाद इतना बढ़ गया कि देवाशीष ने कार रोक दी और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी.

कार का शीशा तोड़कर महिला को बाहर खींचा

बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने महिला को कई थप्पड़ मारे. महिला ने खुद को बचाने के लिए कार का दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन देवाशीष सड़क किनारे से ईंट उठाकर ले आया और कार के शीशे पर लगातार वार कर उसे तोड़ दिया. इसके बाद उसने महिला को जबरन कार से बाहर खींच लिया. महिला सड़क पर गिर गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके सिर, चेहरे और शरीर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए. इतना ही नहीं, उसने लात-घूंसों से भी बेरहमी से पिटाई की, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

लोगों ने बचाई महिला की जान, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने पर भी आरोपी रौब दिखाने की कोशिश करता रहा और कहता रहा कि उसकी मां रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं. घटना का वीडियो रविवार सुबह सामने आया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया.

महिला IIT कानपुर में करती है काम

घायल महिला IIT कानपुर में कार्यरत है. उसका आरोप है कि देवाशीष काफी समय से उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था. जब उसने शादी से साफ इनकार कर दिया तो आरोपी गुस्से में आ गया और उसी बात को लेकर उसने यह हमला कर दिया. फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्वरूप नगर के राज टावर निवासी देवाशीष निगम के बर्रा इलाके में दो गेस्ट हाउस हैं. उसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी और बेटी भी है. बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब छह महीने से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है. वहीं, घायल महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका है. उसकी शादी वर्ष 2005 में हुई थी और उसकी 16 वर्षीय बेटी है. दोनों काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और अक्सर साथ घूमते-फिरते भी दिखाई देते थे.

पीड़िता की बहन ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता की बहन का कहना है कि देवाशीष लंबे समय से उसकी बहन पर शादी करने का दबाव बना रहा था. वह अक्सर धमकी देता था कि उसकी मां IAS रह चुकी हैं, इसलिए कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता. परिवार का आरोप है कि आरोपी अपने प्रभाव का डर दिखाकर महिला पर लगातार मानसिक दबाव बना रहा था और मना करने पर उसने हिंसक रास्ता अपना लिया.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.- कोमल अग्रवाल की रिपोर्ट

Must Read- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर सबकी नजर, कल चंपत राय के इस्तीफे समेत 5 अहम एजेंडे पर होगी चर्चा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel