[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश सीमा पार पाकिस्तान के हमले से अब तक 16 भारतीयों की हो चुकी है मौत

सीमा पार पाकिस्तान के हमले से अब तक 16 भारतीयों की हो चुकी है मौत

0
सीमा पार पाकिस्तान के हमले से अब तक 16 भारतीयों की हो चुकी है मौत

INDIA PAKISTAN WAR: ऑपरेशन सिंदूर को जारी रखते हुए भारतीय सेना ने गुरुवार सुबह लाहौर में पाकिस्तान के एयर डिफेंस रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई बुधवार रात कई राज्यों में 15 ठिकानों पर पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले के जवाब में की गई. भारत ने इस हमले को भी नाकाम कर दिया और पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। चीन से खरीदे गए HQ-9 एयर डिफेंस मिसाइल लॉन्चर सिस्टम से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है. कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने गुरुवार शाम मीडिया को यह जानकारी दी. इसके कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर भारतीय शहरों को निशाना बनाया। सोफिया और व्योमिका ने बताया था कि बुधवार रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी राज्यों के अवंतीपुरा, जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाया था. भारतीय सैन्य बलों ने ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इन हमलों को नाकाम कर दिया. इनका मलबा अलग-अलग जगहों पर मिला जो पाकिस्तान के नापाक इरादों का सबूत है.

कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका ने बताया

सोफिया और व्योमिका ने यह भी बताया कि पाकिस्तान लगातार सीमा पर मोर्टार और तोप के गोले दाग रहा है. 7 मई की रात से गोलाबारी शुरू हुई थी. अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है. मरने वालों में तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं. इस बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने फिर पाकिस्तान के झूठ को उजागर किया. ऑपरेशन सिंदूर के जरिये उकसावे की कार्रवाई झूठ है. असलियत यह है कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जरिये पाकिस्तान ने उकसावे की कार्रवाई की, भारत ने सिर्फ उसका मुंहतोड़ जवाब दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel