[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश वाराणसी कोर्ट रूम में हाई वोल्टेज ड्रामा, जज के सामने महिला ने अधिवक्ता पर ताना चाकू

वाराणसी कोर्ट रूम में हाई वोल्टेज ड्रामा, जज के सामने महिला ने अधिवक्ता पर ताना चाकू

0
वाराणसी कोर्ट रूम में हाई वोल्टेज ड्रामा, जज के सामने महिला ने अधिवक्ता पर ताना चाकू
महिला ने अधिवक्ता पर ताना चाकू, फोटो सोर्स- एआई

Court Security Breach: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित जिला न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने कोर्ट रूम में जज के सामने ही चाकू निकालकर एक महिला अधिवक्ता पर तान दिया. यह घटना एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-VI की अदालत में हुई, जहां सुनवाई के दौरान अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई. लॉ ट्रेंड की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला किसी पारिवारिक विवाद के मामले में कोर्ट में पेश होने आई थी. वो जल्द सुनवाई और कड़ी सजा की मांग कर रही था. इसी दौरान उसकी एक महिला अधिवक्ता से बहस होने लगी. आनन-फानन में महिला ने अपने बैग से चाकू निकला और अधिवक्ता पर तान दिया. हालांकि महिला किसी पर हमला कर पाती इससे पहले वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और चाकू छीन लिया. घटना के बाद महिला को थाने ले जाकर पुलिस ने पूछताछ की.

पारिवारिक विवाद को लेकर कोर्ट पहुंची थी महिला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंगवार बेनीपुर की रहने वाली महिला अपने परिजनों के साथ चल रहे विवाद और मारपीट से जुड़े मामले की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट पहुंची थी. कोर्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि बहस के दौरान महिला अचानक आक्रोशित हो गई और उसने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया. घटना के बाद महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस ने चाकू भी जब्त कर लिया है.

कोर्ट की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जज के सामने ही एक महिला का चाकू लेकर कोर्ट रूम तक पहुंच जाना सुरक्षा में बड़ी चूक है. आमतौर पर न्यायालय में प्रवेश के दौरान सुरक्षा जांच की व्यवस्था होती है, लेकिन इसके बावजूद महिला के पास चाकू कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय बन गया है. फिलहाल कोर्ट प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

काफी तनाव में थी महिला

पुलिस ने शुरुआती पूछताछ के बाद कहा कि महिला अत्यधिक तनाव में थी. इसी कारण उसने चाकू निकाल लिया था. महिला का काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. उसने मारपीट की भी शिकायत दर्ज की है. बहरहाल पुलिस मामले की पूरी तफ्तीश कर रही है. यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि मेटल डिडेक्टर और कड़ी सुरक्षा के बाद भी वो बैग में चाकू लेकर कोर्ट कैसे पहुंची.

Previous article पइन को अतिक्रमण मुक्त कराकर पुराना पोखर के पास लगायें फाटक: डीएम
Next article हिन्दू समाज के जागरण व संगठित होने का समय : आरएसएस
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel