[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश बोले दिनेश लाल यादव- जहां मिली सपा को मजबूती, वहां पनपे गैंगेस्टर और आतंकवादी

बोले दिनेश लाल यादव- जहां मिली सपा को मजबूती, वहां पनपे गैंगेस्टर और आतंकवादी

0
बोले दिनेश लाल यादव- जहां मिली सपा को मजबूती, वहां पनपे गैंगेस्टर और आतंकवादी
BJP के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव (File Photo)

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आजमगढ़ के संजरपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा आतंकियों को आश्रय देती है. आजमगढ़ से लोकसभा सांसद रहे दिनेश लाल यादव का एक ताजा वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सपा की वजह से जिहादी मानसिकता को खुराक मिलती है.

संजरपुर आतंक के लिए रहा कुख्यात, लोगों में खौफ था- दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव ने वीडियो की शुरूआत में जय हो आजमगढ़ कहते हुए अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जिले का संजरपुर आतंक के लिए कुख्यात रहा है, लोगों में खौफ था. यहीं से ISI और पाकिस्तान के गैंगेस्टर से कनेक्शन रखने वाले युवक मोहम्मद शेख को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है. मोहम्मद शेख जिहादी मानसिकता से प्रभावित था.

‘सपा की हार से जिहादियों को नहीं मिल रही थी खुराक’- पूर्व भाजपा सांसद

दिनेश लाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ में जब-जब सपा मजबूत रही तब-तब जिहादी मानसिकता को मजबूती मिली है. यहां सपा की मजबूती के चलते आतंकवादी और गैंगेस्टर खूब पनपे. इसके तथ्य भी हैं। लेकिन जब यहां सपा हारी तो आजमगढ़ में आतंकियों का मनोबल कमजोर पड़ गया था. जिहादियों को खुराक मिलनी बंद हो गई थी, सब शांत हो गए थे लेकिन जैसे ही आजमगढ़ में सपा को लोकसभा चुनाव में फिर से जीत मिली तो संजरपुर में जिहादी मानसिकता को एकबार फिर से खुराक मिलनी शुरू हो गई है.

‘यूपी में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत कर देंगे’-दिनेश लाल यादव

भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा कि सपा की जीत से जिहादी मानसिकता फिर से जोर मार रही है. उन्होंने कहा कि यूपी ATS की कार्रवाई से पता चलता है कि आतंकी की नर्सरी यहां फल-फूल रही है. सूबे की योगी सरकार को लेकर दिनेश लाल यादव ने कहा कि जिहादी मानसिकता रखने वालों को एकबात को अच्छे से गांठ बांध लेना चाहिए कि यूपी में बाबा की सरकार है और बाबा मई-जून की गर्मी को भी शिमला बना देते हैं.

आतंक के खिलाफ UP ATS की बड़ी कार्रवाई

बता दें कि यूपी एटीएस ने हाल ही में आजमगढ़ जिले में निजामाबाद के खुदादादपुर गांव के रहने वाले मो. शेख को गिरफ्तार किया है. उसका कनेक्शन पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है. वह अपने साथियों एवं अन्य लोगों को भी इस आतंकी गैंग में शामिल कर आतंकी घटना अंजाम देने की फिराक में था.

ओपी राजभर ने भी की थी UP ATS की तारीफ

वहीं दिनेश लाल यादव से पहले योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने भी यूपी एटीएस की इस कार्रवाई को लेकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा है कि जो लोग देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, ऐसे लोगों की गिरफ्तारी पर हम यूपी एटीएस की सराहना करते हैं. ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन हो.

Previous article झारखंड के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार, 50 किलोमीटर प्रति घंटे से हवा चलने की संभावना
Next article सासाराम में जदयू की बैठक, प्रखंड अध्यक्षों को मिला मनोनयन पत्र, संगठन मजबूती पर जोर
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel