[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश घाघरा लेने निकली मासूम, घर वापस लौटी लाश ,बस्ती की वीभत्स वारदात

घाघरा लेने निकली मासूम, घर वापस लौटी लाश ,बस्ती की वीभत्स वारदात

0
घाघरा लेने निकली मासूम, घर वापस लौटी लाश ,बस्ती की वीभत्स वारदात

BASTI: उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. रविवार को एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई. मासूम का शव देर रात गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में मिला. बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान थे, जिससे उसकी हत्या की क्रूरता स्पष्ट होती है.

घाघरा खरीदवाने निकली मासूम, फिर कभी नहीं लौटी

घटना रविवार दोपहर की है. गांव में रेडीमेड कपड़े बेचने वाला एक फेरीवाला आया था. मोहल्ले के बच्चे नए कपड़े खरीद रहे थे, तो मासूम ने भी अपने पिता से घाघरा खरीदने की जिद की. पिता ने दादी से पैसे मंगवाने को कहा, जिसके बाद बच्ची उन्हें ढूंढ़ने निकली. लेकिन वह वापस नहीं लौटी.

शाम होते ही परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. रात आठ बजे तक जब बच्ची नहीं मिली, तो लालगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई. थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने पुलिस टीम और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी.

कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में मिला शव

रात करीब 12 बजे गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में मासूम का शव मिला. मौके पर एसपी अभिनंदन, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल की गहन जांच की गई. इस दौरान 20 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई.

पोस्टमार्टम में खुलासा: बेहद बेरहमी से की गई हत्या

तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में यह स्पष्ट हुआ कि मासूम की हत्या अत्यंत निर्ममता से की गई. उसके दोनों हाथ मरोड़कर तोड़ दिए गए थे, सिर पर गहरी चोट थी और गला रस्सी से कसकर घोंटा गया. बच्ची के साथ दरिंदगी की भी आशंका जताई गई है, जिसके लिए जरूरी नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं.

परिवार की हालत दयनीय, इंसाफ की मांग कर रहे परिजन

मासूम की पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय में हाल ही में शुरू हुई थी. उसके पिता दोनों किडनी खराब होने की वजह से इलाजरत हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. परिवार की पूरी जिम्मेदारी मां के कंधों पर है. पिता ने सवाल उठाया, “मेरी बच्ची ने किसी का क्या बिगाड़ा था?” परिजन हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

पुलिस सक्रिय, कई टीमें जांच में जुटीं

एसपी अभिनंदन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं. सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह घटना सिर्फ एक बच्ची की हत्या नहीं, बल्कि समाज और कानून-व्यवस्था पर गहरा सवाल है. न्याय की उम्मीद में आंखें नम हैं, और एक गांव मातम में डूबा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel