[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश राम मंदिर चढ़ावा चोरी से आहत हैं ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल दास, बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

राम मंदिर चढ़ावा चोरी से आहत हैं ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल दास, बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

0
राम मंदिर चढ़ावा चोरी से आहत हैं ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल दास, बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोमवार को जारी एक पत्र में उन्होंने कहा कि रामलला के मंदिर में हुई इस घटना से वह बेहद आहत हैं. उन्होंने कहा कि जिसने भी इस पाप को अंजाम दिया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए.

पीएम मोदी और सीएम योगी पर जताया भरोसा

महंत नृत्य गोपाल दास ने अपने बयान में कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है. उनका विश्वास है कि इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलेगी. उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

Image 309
राम मंदिर चढ़ावा चोरी से आहत हैं ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल दास, बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई 3

निजी लाभ के लिए राजनीति न करने की अपील

ट्रस्ट अध्यक्ष ने अपने पत्र में लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं और विश्वास से जुड़ा विषय है. ऐसे में कोई भी व्यक्ति या संगठन अपने निजी हित या राजनीतिक लाभ के लिए इस मामले का इस्तेमाल न करे. उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

ट्रस्ट की अहम बैठक आज

इसी बीच सोमवार दोपहर 3 बजे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है. इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की जाएगी. बैठक में इस संबंध में अंतिम फैसला लिए जाने की संभावना है.

मामले पर अब सभी की नजर

राम मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद यह विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. आरोप है कि रामलला के चढ़ावे से जुड़े धन के हिसाब-किताब में अनियमितता हुई, जिसके बाद मामले की जांच की मांग तेज हो गई. इसी को लेकर हाईकोर्ट में CBI जांच की याचिका भी दायर की गई थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया. अब इस पूरे प्रकरण में ट्रस्ट की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं.- कोमल अग्रवाल की रिपोर्ट

Must Read- UP News: आगरा डीएम का एक्शन, जिले के सभी अवैध वाटर पार्कों के संचालन पर लगाई रोक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel