[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar UP News: गोरखनाथ मंदिर हमले के बाद अयोध्या में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस रख रही है कड़ी नजर

UP News: गोरखनाथ मंदिर हमले के बाद अयोध्या में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस रख रही है कड़ी नजर

0
UP News: गोरखनाथ मंदिर हमले के बाद अयोध्या में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस रख रही है कड़ी नजर

Uttar Pradesh News: गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमले के बाद उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. वहीं इस हमले के बाद राम नगरी अयोध्या में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद कर दी गयी है. बता दें कि अयोध्या में प्राचीन राम नवमी का मेला चल रहा है इसकों लेकर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने को लेकर अलर्ट कर दिया गया है. मालूम हो कि गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाहियों पर हुए हमले के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट है.

अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों से होते हुए मुख्य सड़कों और सभी धार्मिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. राम नगरी में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है.गोरखनाथ मंदिर में हुई घटना पर उत्तर प्रदेश के गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा है कि घटना के तार आतंकियों से जुड़े हो सकते हैं सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर की जांच की जा रही है.

Also Read: गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, जानें लेटेस्ट अपडेट

बता दें कि गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले के मामले में आरोपी अहमद मुर्तजा को सोमवार को एसीजेएम कोर्ट फर्स्ट दीपक कुमार की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मुर्तजा को भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी पर लाया गया था. मुर्तजा के पास से सनसनीखेज दस्तावेज मिले हैं. उसके पास से मिली धार्मिक किताब में गोरखनाथ मंदिर का नक्शा मिला है. इसके अलावा, लैपटॉप में कुछ लोगों के साथ चैटिंग भी मिली है. फिलहाल, पुलिस नेपाल-मुंबई कनेक्शन की जांच में जुटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel