[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ​​UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जल्द होगी जारी, ऐसे डाउनलोड करें 12वीं के मॉडल पेपर

​​UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जल्द होगी जारी, ऐसे डाउनलोड करें 12वीं के मॉडल पेपर

0
​​UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जल्द होगी जारी, ऐसे डाउनलोड करें 12वीं के मॉडल पेपर

UP Board 12th Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. यूपीएमएसपी ने 12वीं के छात्रों के लिए मॉडल प्रश्न पेपर जारी कर दिए हैं. छात्र बिना किसी परेशानी के बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर सब्जेक्ट-वाइज प्रश्न-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं, और अपनी तैयारी को अच्छे से परख और मजबूत कर सकते हैं.

जल्द जारी होगी बोर्ड परीक्षा की डेट शीट

वहीं दूसरी ओर बोर्ड परीक्षा का समय भी दिन ब दिन नजदीक आता जा रहा है. यूपीएमएसपी जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर देगा. सत्र 2023 की परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 1,16,485 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं, जिसमें 6,80,923 छात्र और 14,18,462 छात्राएं शामिल हैं. वहीं इंटरमीडिएट के लिए कुल रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या 27,50,913 है. इसमें 15,31,571 छात्र और 12,19,342 छात्राएं शामिल हैं.

सभी प्रमुख विषयों के मॉडल पेपर उपलब्ध

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल का कहना है कि छात्र-छात्राओं के लिए परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर मॉडल पेपर अपलोड कर दिये गए हैं. परीक्षार्थी इसके माध्यम से अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं. इसका सबसे ज्यादा लाभ ओएमआर शीट पर उत्तर देने को लेकर हाईस्कूल के परीक्षार्थी उठा सकते हैं. शुक्ल ने कहा कि, वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के प्रमुख विषयों के मॉडल पेपर उपलब्ध कराए गये हैं, जिसमें 10वीं और 12वीं के हिंदी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, भौतिकी, रसायन विज्ञान समेत करीब 25 प्रमुख विषय शामिल हैं.

कैसे डाउनलोड करें मॉडल पेपर

छात्रों को सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहा होज पेज पर दाईं और उपलब्ध मॉडल पेपर लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपसे आपकी क्लास के बारे में पूछा जाएगा, यहां अपनी क्लास का चयन करें. इसके बाद अलग-अलग सब्जेक्ट की लिस्ट नजर आएगी. आप अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. पेपर डाउनलोड करने के बाद पीडीएफ की प्रिंट करा लें या कहीं सेव कर लें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel