[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar UP Panchayat Election : कोरोना काल में दूसरे चरण के लिए 20 जिलों में मतदान जारी, ग्राम पंचायत पढ़ुआ में हंगामा

UP Panchayat Election : कोरोना काल में दूसरे चरण के लिए 20 जिलों में मतदान जारी, ग्राम पंचायत पढ़ुआ में हंगामा

0
UP Panchayat Election : कोरोना काल में  दूसरे चरण के लिए 20 जिलों में मतदान जारी, ग्राम पंचायत पढ़ुआ में हंगामा

UP Panchayat Election : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज राजधानी लखनऊ समेत 20 जिलों में मतदान जारी है. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा. शाम छह बजे तक मतदान केन्द्रों पर जितने भी लोग लाइन में लगे होंगे उन्हें मताधिकार के प्रयोग करने का मौका मिल सकेगा. बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हैंड सैनेटाइजर, हाथ धोने के लिए साबुन और पानी, मास्क, पीपीई किट आदि की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लखीमपुर के पलिया की ग्राम पंचायत पढ़ुआ में वैलेट पेपर से बीडीसी पद के प्रत्याशी का चुनाव निशान गायब नजर आया जिसके बाद यहां हंगामा किया गया और मतदान बाधित हुआ. वहीं चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है. यदि आपको याद हो तो पिछले दिन डकैत गौरी ने गांव में दहशत फैलाने के लिए फरमान जारी करने का काम किया था. हालांकि बाद में पुलिस ने फरमान जारी करने वाले उसके गुर्गे जिसपर 10 हजार का इनामी था, उसे एमपी बार्डर सतना से दबोच लिया था.

यहां चर्चा कर दें कि आज 20 जिलों में 223000 से ज्यादा सीटों पर तीन लाख 48 हजार से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला वोटर कर रहे हैं. मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा. इस दौरान तीन करोड़ 23 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. यह चरण इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें राजधानी लखनऊ और प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भी मतदान हो रहा है.

इनके अलावा दूसरे चरण में अमरोहा, आजमगढ़, इटावा, एटा, कन्नौज, गोंडा, गौतम बुद्ध नगर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बदायूं, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, महराजगंज, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर और सुल्तानपुर में भी मतदान हो रहा है. आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य की 787 सीटों के लिए 11483 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 19653 सीटों के लिए 85232 प्रत्याशी, ग्राम प्रधान की 14897 सीटों के लिए 121906 उम्मीदवार तथा ग्राम पंचायत वार्ड की 187781 सीटों के लिए 130305 प्रत्याशी मैदान में हैं.

ये सभी प्रत्याशी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए विभिन्न चुनाव चिन्हों पर मैदान में हैं. मतदान को स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 231000 से ज्यादा चुनाव अधिकारियों को तैनात किया गया है. गौर हो कि गत 15 अप्रैल को हुए पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन 71फीसद मतदान हुआ था. वर्ष 2015 में हुए पिछले पंचायत चुनाव में 72.11प्रतिशत मतदान हुआ था. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण मतदान जारी होने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।

Posted By : Amitabh Kumar

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel