[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar UP Panchayat Chunav 2021 : आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही यूपी में दंगल शुरू , देखें कौन सीट किसके लिए है रिजर्व

UP Panchayat Chunav 2021 : आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही यूपी में दंगल शुरू , देखें कौन सीट किसके लिए है रिजर्व

0
UP Panchayat Chunav 2021 : आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही यूपी में दंगल शुरू , देखें कौन सीट किसके लिए है रिजर्व

उत्तर प्रदेश शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Three tier panchayat elections) को लेकर आरक्षण सूची (reservation list ) जारी कर दी है. चुनाव को लेकर आरक्षण सूची (panchayat election reservation announcement ) की लंबे समय से इंतजार हो रही थी. लेकिन अब इंतजार खत्म हो गया. यूपी शासन की ओर से पंचायत चुनाव, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुख और पंचायत सदस्यों के पद पर होने वाले चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी गयी है.

प्रदेश के 75 जिलों में जिला पंचायत अध्‍यक्ष, 826 विकास खंडों में प्रमुख क्षेत्र पंचायत और 58,194 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों के चुनाव के लिए अनुसूचित जाति, पिछड़ा संवर्ग और महिला के अलावा सामान्‍य वर्ग के लिए निर्धारित कोटे की सूची जारी की. सिंह के मुता‍बिक प्रदेश में जिला पंचायत अध्‍यक्ष के लिए अनुसूचित जाति संवर्ग में छह महिला समेत कुल 16 सीटें आरक्षित की गई हैं. अन्‍य पिछड़ा वर्ग में सात महिला समेत कुल 20 सीटें आरक्षित की गई हैं जबकि महिलाओं के लिए 12 सीटों के अलावा 27 अन्‍य सीटें अनारक्षित की गई हैं. जिला पंचायत अध्‍यक्ष के लिए सभी वर्गों की मिलाकर महिलाओं के लिए कुल 25 सीटें आरक्षित की गई हैं.

जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण की सूची

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जिले : कानपुर नगर , औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी , जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी , रायबरेली, मिर्जापुर जिला

अनुसूचित जाति (स्त्री) के लिए आरक्षित जिले : शामली, बागपत , लखनऊ , कौशांबी , सीतापुर , हरदोई जिला

अन्य पिछड़ा वर्ग (स्त्री) के लिए आरक्षित जिले : संभल, हापुड़, एटा , बरेली , कुशीनगर, वाराणसी, बदायूं

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित जिले : आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर, पीलीभीत , बस्ती, संतकबीरनगर , चंदौली , सहारनपुर , मुजफ्फरनगर

स्त्रियों के लिए आरक्षित: कासगंज , फिरोजाबाद, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़ , कन्नौज, हमीरपुर , बहराइच, अमेठी , गाजीपुर , जौनपुर, सोनभद्र

अनारक्षित : अलीगढ़ , हाथरस, आगरा , मथुरा , प्रयागराज , फतेहपुर, कानपुर देहात , गोरखपुर, देवरिया , महाराजगंज , गोंडा , बलरामपुर , श्रावस्ती , अयोध्या, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर , सिद्धार्थनगर , मुरादाबाद , बिजनौर , रामपुर, अमरोहा , मेरठ , बुलंदशहर , गाजियाबाद , गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, भदोही.

Also Read: UP Panchayat Chunav 2021: चुनावी समर में इतने रुपये के खर्च पर उम्मीदवार ठोक सकते हैं ताल, निर्वाचन आयोग का ये है निर्देश

ब्लॉक प्रमुख

  • अनारक्षित : 314

  • महिला : 113

  • ओबीसी (OBC) : 223

  • एससी (SC): 171

  • एसटी (ST) : 05

  • कुल : 826

ग्राम प्रधान आरक्षण सूची

  • अनारक्षित : 20,368

  • महिला : 9,739

  • ओबीसी (OBC) : 15,712

  • एससी (ST) : 12,045

  • एसटी (ST) : 330

  • कुल : 58,194

उन्नाव पंचायत चुनावः

  • कुल ग्राम सभा – 1040

  • अनुसूचित जनजाति महिला- 1

  • अनुसूचित जनजाति- 1

  • अनुसूचित जनजाति कुल सीट- 2

  • अनुसूचित जाति (स्त्री) – 90

  • अनुसूचित जाति – 160

  • अनुसूचित जाति (कुल)- 250

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (स्त्री) – 96

  • अन्य पिछड़ा वर्ग – 177

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (कुल)- 273

  • स्त्री आरक्षण- 164

  • अनारक्षित- 351

देवरिया आरक्षण सूची

  • अनारक्षितः 417 सीटें

  • महिला आरक्षितः 198

  • ओबीसी (पुरुष): 214

  • ओबीसी (महिला): 114

  • एसपी (पुरुष): 121

  • अनसूचित (महिला): 69

  • एसटीः 32

  • एसटी (महिला) 20

15 मार्च को अंतिम सूची

आरक्षण सूची पर 8 मार्च कर आपत्तियां दर्ज करायी जा सकती है. 12 मार्च तक उनका निस्तारण किया जाएगा और अंतिम सूची का प्रकाशन 13 एवं 14 मार्च, 2021 को किया जाएगा. इधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयोग मार्च के आखिरी सप्ताह में चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि यूपी पंचायत चुनाव चार चरणों में कराये जाएंगे. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होने तथा Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

पेपरलेस होगा पंचायत चुनाव

कोरोना महामारी के कारण इस बार यूपी पंचायत चुनाव पेपरलेस होने वाला है. उम्मदवारों के नामांकन से लेकर मतदान और काउंटिंग तक सभी ऑनलाइन होंगे.

Posted By – Arbind kumar mishra

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel