[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar UP MLC Election: यूपी विधान परिषद चुनाव के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना, तीन मार्च को मतदान

UP MLC Election: यूपी विधान परिषद चुनाव के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना, तीन मार्च को मतदान

0
UP MLC Election: यूपी विधान परिषद चुनाव के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना, तीन मार्च को मतदान

UP MLC Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव के लिए पहले चरण में 30 सीटों के लिए अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नामांकन की अंतिम तिथि 11 फरवरी है. नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी और 16 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम है. पहले चरण के लिए मतदान 3 मार्च को प्रात: 8 से शाम 4 बजे तक होगा.

दो चरणों में संपन्न होगा चुनाव

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 35 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से 36 सदस्यों का निर्वाचन दो चरणों में किया जाना है. इन सदस्यों का कार्यकाल 07 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है. प्रथम चरण के अंतर्गत 29 स्थानीय निर्वाचन क्षेत्रों से 30 सदस्यों का चुनाव किया जाना है.

16 फरवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के लिए 04 फरवरी 2022 (शुक्रवार) को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी. 11 फरवरी 2022 (शुक्रवार) को नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2022 को नाम निर्देशन की जांच की जायेगी और 16 फरवरी, 2022 को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी. प्रथम चरण के लिए मतदान 03 मार्च, 2022 को होगा. मतदान का समय 08:00 बजे से 04:00 बजे तक निर्धारित है.

Also Read: UP Election: बरेली-रामपुर स्थानीय प्राधिकारी सीट पर नामांकन शुरू, टिकट बंटवारे को लेकर BJP में मंथन जारी
29 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अधिसूचना

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण के जिन 29 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी हो रही है, उनका विवरण इस प्रकार है. मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, बदायूं, पीलीभीत-शाहजहांपुर, हरदोई, खीरी, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर-सोनभद्र, इलाहाबाद, बांदा-हमीरपुर, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फर्रूखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ-गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर और मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र हैं. मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से 02 सदस्य और शेष निर्वाचन क्षेत्रों से 01-01 सदस्य निर्वाचित होने हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel