[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar UP Chunav 2022: करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी बघेल को मिली जेड कैटेगरी की सुरक्षा, चुनाव आयोग से की शिकायत

UP Chunav 2022: करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी बघेल को मिली जेड कैटेगरी की सुरक्षा, चुनाव आयोग से की शिकायत

0
UP Chunav 2022: करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी बघेल को मिली जेड कैटेगरी की सुरक्षा, चुनाव आयोग से की शिकायत

Lucknow News: करहल में हुई कथित हिंसक घटना पर भाजपा के यूपी चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने लखनऊ में बुधवार को आयोग को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि मंगलवार की देर रात में करहल में चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला किया गया था. इसके लेकर स्थानीय राजनीति चर्म पर है. करहल से ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दे दी गई है.


यह है मामला

बता दें कि केंद्र सरकार में राज्यमंत्री और मैनपुरी की करहल विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के काफिले पर चुनाव प्रचार के दौरान पथराव कर दिया गया. जिससे काफिले में मौजूद कई गाड़ियों क्षतिग्रस्त हो गई. लेकिन किसी के भी पथराव में जख्मी होने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल व आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस हमले पर समाजवादी पार्टी को ट्वीट कर घेरा.

बीजेपी की ओर से भी जुबानी हमले शुरू

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी गांव पैरार शाहपुर से वोट मांगने के बाद गांव कबरई होते हुए जब अतीकुल्ला पुर गांव आए, तो उसी समय गांव के लोगों ने भाजपा की गाड़ियां देखकर धूल मिट्टी फेंकना शुरू कर दिया. जिसके बाद अचानक से पत्थरबाजी भी शुरू हो गई. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस हमले पर समाजवादी पार्टी को जमकर घेरा उन्होंने कहा ‘श्री अखिलेश यादव जी चुनाव में हार के डर से आपने अपने पालतू गुंडों के द्वारा भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री प्रोफ़ेसर SP सिंह बघेल और भाजपा नेताओं पर हमला करवाते हो, आपने हमला नहीं अपनी पराजय सुनिश्चित की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel