[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Up Voter ID card: अगर आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो ऐसे करें मतदान, अपनाएं ये तरीका

Up Voter ID card: अगर आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो ऐसे करें मतदान, अपनाएं ये तरीका

0
Up Voter ID card: अगर आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो ऐसे करें मतदान, अपनाएं ये तरीका

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के सात चरणों में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. इस दौरान प्रदेश के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इस बीच अगर आपको इस बात की चिंता सता रही है कि आपके पास वोटर आईडी नहीं है, और मतदान कैसे करेंगे, तो यह खबर आपके लिए ही है. आइए जानते हैं कि बिना वोटर आईडी के भी किस तरह से मतदान किया जा सकता है.

आधार कार्ड से कर सकते हैं मतदान

दरअसल, आज के समय में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है. बैंक से लेकर मतदान तक कहीं भी इसका प्रयोग किया जा सकता है. निर्वाचन आयोग ने भी मतदान के लिए आधार कार्ड को एक मान्य दस्तावेज माना है. ऐसे में अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड(Up Voter ID Card)नहीं है तो आधार कार्ड से बिना किसी हिचक के मतदान कर सकते हैं.

पैन कार्ड या फिर ड्राइविंग लाइसेंस से भी कर सकते हैं मतदान

कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति के पास वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड दोनों ही नहीं होते हैं, तो ऐसी स्थिति में आप पैन कार्ड (PAN Card) या फिर ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) के जरिए मतदान कर सकते हैं. आयोग ने इसे भी मान्य दस्तावेज माना है.

मतदान के लिए मान्य दस्तावेज कौन-से हैं

ऊपर बताए गए दस्तावेज के अलावा भी कई ऐसे दस्तावेज हैं, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए मान्य माना है, उन्हें दिखाकर आप मतदान कर सकते हैं, जैसे कि बैंक पासबुक, पोस्ट ऑफिस की पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआइ द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र व राज्य सरकार के लोक उपक्रम समेत अन्य दस्तावेज के जरिए मतदान कर सकते हैं. ध्यान रहे कुछ दस्तावेजों का फोटोयुक्त होना अनिवार्य है.

यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी यानी आज से शुरू हो गई है. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी. पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel