Azim mansoori Marriage: बुधवार को ढाई फीट के अजीम मंसूरी दूल्हा बन अपनी बारात लेकर हापुड़ के लिए रवाना हो गया. सिर पर सेहरा बांध और शेरवानी पहनकर अजीम मंसूरी बड़े ही धूमधाम से अपनी बारात लेकर निकला. शामली जनपद के कस्बा कैराना निवासी अजीम मंसूरी का निकाह हापुड़ निवासी बुशरा से होने वाला है. बुशरा की भी हाइट अजीम के लगभग ही है.