[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Ram Mandir: 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज बंद, शराब की बिक्री पर भी रोक, योगी की बड़ी घोषणा

Ram Mandir: 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज बंद, शराब की बिक्री पर भी रोक, योगी की बड़ी घोषणा

0
Ram Mandir: 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज बंद, शराब की बिक्री पर भी रोक, योगी की बड़ी घोषणा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. भव्य समारोह के लिए विभिन्न संप्रदायों और समुदायों को निमंत्रण भेजा गया है. इस कार्यक्रम के लिए अयोध्या को सजाया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में शामिल होंगे. प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जुड़ी एक अहम जानकारी मिल रही है. 22 जनवरी के दिन उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेज को बंद करने की घोषणा की गई है. साथ ही उस दिन शराब की बिक्री पर भी रोक लगाया है.

सीएम योगी ने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की समीक्षा की

नए साल में योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी की यात्रा के दौरान विकास से जुड़ी योजनाओं-परियोजनाओं का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने राम मंदिर से जुड़े कार्यों का अवलोकन भी किया. समीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित करने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने यह भी कहा है कि इस दिन राज्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगी.


Also Read: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने लोकसभा चुनाव 2024 पर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, प्राण प्रतिष्ठा को बताया शुभ

योगी ने हनुमान गढ़ी और राम लला के दर्शन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या में हनुमान गढ़ी और राम लला के दर्शन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की. योगी आदित्यनाथ सबसे पहले हनुमानगढ़ी गए एवं वहां दर्शन-पूजन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री रामलला के दरबार में गए और वहां शीश नवाया. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुखी-स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की. इसके पहले मुख्यमंत्री ने 29 दिसंबर को यहां पूजा-अर्चना किया था.

Also Read: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले उमा भारती ने राम जन्मभूमि आंदोलन को किया याद, कहा- इन्हें मिलना चाहिए श्रेय

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए 7 हजार लोगों को किया गया आमंत्रित

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा 7,000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है. जिनमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, अभिनेता अमिताभ बच्चन और उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी शामिल हैं.

Also Read: जानें कब तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा अयोध्या का राम मंदिर? 1000 साल तक नहीं होगी मरम्मत की जरूरत

प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी

राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने सोमवार को बताया था कि प्राण-प्रतिष्ठा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी. उन्होंने कहा, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आरती करो, पास-पड़ोस के बाजारों में, मुहल्लों में भगवान का प्रसाद वितरण करो और सायंकाल सूर्यास्त के पश्चात दीपक जलाओ. ऐसा ही निवेदन आग्रह प्रधानमंत्री जी ने अयोध्या से सारे संसार का आह्वान करते हुए किया है.

Previous article Mehndi Designs 2024: मकर संक्रांति पर हाथों पर लगाएं ये सुंदर और बेस्ट मेहंदी डिजाइन
Next article Siwan Weather: कोहरे के चादर में लिपटा शहर, पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी, 11 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम पारा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel