[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Agra News: आगरा में देह व्यापार चलाने वाली रोशनी के साथ 8 ग्राहक गिरफ्तार, FIR दर्ज कर भेज दिया जेल

Agra News: आगरा में देह व्यापार चलाने वाली रोशनी के साथ 8 ग्राहक गिरफ्तार, FIR दर्ज कर भेज दिया जेल

0
Agra News: आगरा में देह व्यापार चलाने वाली रोशनी के साथ 8 ग्राहक गिरफ्तार, FIR दर्ज कर भेज दिया जेल

Agra News: ताजनगरी में लंबे समय से देह व्यापार में संलिप्त महिला रोशनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके साथ आठ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. यह सफलता थाना न्यू आगरा पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में मिली है. वहीं, पुलिस ने इन सभी आरोपियों को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है.

पर्दाफाश करने में लगा दिया

ताजनगरी पुलिस को लंबे समय से देह व्यापार में संलिप्त सरगना रोशनी की तलाश थी. वहीं कुछ समय से पुलिस को न्यू आगरा क्षेत्र में देह व्यापार करने वाले गैंग की सूचना भी मिल रही थी. ऐसे में थाना न्यू आगरा पुलिस और एसओजी की टीम को संयुक्त रूप से देह व्यापार करने वाले गैंग का पर्दाफाश करने में लगा दिया गया.

मुखबिर की सूचना पर चढ़े हत्थे

एसओजी टीम और थाना न्यू आगरा पुलिस को जानकारी मिली की दयालबाग क्षेत्र में देह व्यापार किया जा रहा है. ऐसे में उन्होंने मुखबिर की सूचना के आधार पर संबंधित पते पर छापा मारा. जहां से पुलिस ने चार युवतियों और चार युवकों को गिरफ्तार किया. वहीं पुलिस ने बताया कि इनके पास से एक कार, 6 मोबाइल, करीब 40 हजार और सोने के गहने बरामद हुए हैं. पुलिस ने जिन युवकों को गिरफ्तार किया है, वह सभी ग्राहक हैं.

रोशनी ने उनसे 16 हजार लिए थे…

एसपी सत्यनारायण ने बताया कि इस गैंग को रोशनी नाम की महिला चलाती है. युवकों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि रोशनी ने उनसे 16 हजार लिए थे. उनके कहने पर दिल्ली से दुर्वेश, तन्नू और बुसरा नाम की युवतीं को रुपए देकर बुलाया था. वहीं उन्होंने बताया कि जो चार युवक गिरफ्तार किए गए हैं उनके नाम शाहगंज निवासी अनुव्रत आर्य, जगदीश पुरा निवासी जतिन, निखिल देवनानी और राजस्थान के शंधानेर निवासी जनार्धन शर्मा हैं.

रिपोर्ट : राघवेंद्र गहलोत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel