[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि के लिए e-KYC की डेट बढ़ी, 2000 रुपए के लिए जल्द करें ये काम

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि के लिए e-KYC की डेट बढ़ी, 2000 रुपए के लिए जल्द करें ये काम

0
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि के लिए e-KYC की डेट बढ़ी, 2000 रुपए के लिए जल्द करें ये काम

How to complete e-KYC in PM Kisan Yojana: देश में बढ़ती महंगाई के बीच उत्तर प्रदेश के किसानों लिए केंद्र की पीएम किसान सम्मान निधि योजना काफी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को खाते में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. सरकार जल्द ही अगली किस्त के पैसे जारी करने वाली है. अगर आप चाहते हैं कि किस्त के पैसे बिना किसी रुकावट के खाते में आ जाएं, तो इसके लिए आपको अपना e-KYC कंप्लीट करना होगा.

सरकार ने बढ़ाई ई-केवाईसी की लास्ट डेट

केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट करने के लिए 31 मार्च आखिरी तारिख निर्धारित की थी. इस बीच अच्छी खबर ये है कि जो लोग ई-केवाईसी अपडेट करने चुक गए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. दरअसल, सरकार ने अब लास्ट डेट बढ़ाकर 22 मई 2022 तक कर दी है. किसान जल्द से जल्द ई-केवाईसी अपडेट कर लें, ताकि बिना किसी रुकावट के योजना का लाभ मिलता रहे. सरकार ने इस संबंध में पीएम किसान की वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है.

योजना का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है ई-केवाईसी

दरअसल, केंद्री की मोदी सरकार इससे पहले बिना ई-केवाईसी के योजना के पात्र लोगों के खाते में किस्त भेज रही थी, लेकिन सरकार ने अब पीएम किसान योजना 2022 के लिए ईकेवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी ओपन कर दी गई है.

घर बैठे e-KYC के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

घर बैठे e-KYC करने के लिए पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. यहां आपको फार्मर कॉर्नर (Farmers corner) पर सबसे पहले eKYC का लिंक दिखेगा, लिंक पर क्लिक करते ही आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा. यहां अपना आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें. इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको वही नंबर दर्ज करना है जोकि आधार से लिंक हो. इसके बाद ओटीपी डालें. इसके बाद आपका eKYC पूरा हो जाएगा. अगर eKYC पूरा करने में आपको कोई समस्या आती है तो आधार सेवा केंद्र पर संपर्क करें.

पीएम किसान योजना के लिए पात्रता क्या है

दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार प्रत्येक वर्ष करोड़ों किसानों के खाते में 6 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि जमा करती है. इस तरह सरकार द्वारा सालभर में किसानों के खाते में कुल 6 हजार रुपए भेजे जाते है. दरअसल, सभी किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम खेती योग्य भूमि है वह योजना का लाभ उठा सकते हैं.

Posted by Sohit Kumar

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel