Pilibhit News : नए बन रहे रोड की गुणवत्ता इतनी खराब है कि युवक उसे अपने हाथों से उखाड़ रहा है. जनपद के पूरनपुर से भगवंतापुर गांव के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 3 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण किया जा रहा है. लेकिन इसके लिए इस्तेमाल की गई सामग्री और बनाने का तरीका काफी घटिया है. वीडियो में देखा गया कि ठेकेदार ने धूल पर ही गिट्टी मिला डामर बिछा दिया. इसी खराब क्वालिटी को दिखाने के लिए राहगीर अपने हाथों से ही सड़क की परत उधेड़कर दिखाई.