Mulayam Singh Yadav Asthi Visarjan: इस मौके पर नेताजी के बेटे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), बहू डिंपल यादव, छोटे बेटे प्रतीक यादव, भाई शिवपाल सिंह (Shivpal Singh Yadav), अभयराम और राजपाल यादव मौजूद रहे. इनके अलावा, शिवपाल के बेटे आदित्य, अभयराम के बेटे धर्मेंद्र, अनुराग, राजपाल के दोनों बेटे अभिषेक और आर्यन यादव, मुलायम के पोते तेजप्रताप यादव के साथ परिवार के 20 से ज्यादा लोग वहां शामिल रहे.