[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya यूपी महान महंत की महानगाथा : महंत रामाश्रय दास ने कॉलेज के लिए दान की थी 40 बीघा जमीन

महान महंत की महानगाथा : महंत रामाश्रय दास ने कॉलेज के लिए दान की थी 40 बीघा जमीन

0
महान महंत की महानगाथा : महंत रामाश्रय दास ने कॉलेज के लिए दान की थी 40 बीघा जमीन

पूर्वांचल के गाजीपुर के जखनिया तहसील का एक गांव भुड़कुड़ा सतनामी संत परंपरा का लोक तीर्थ है. यहां बूला गुलाल भीखा जैसे तत्व ज्ञानी सिद्ध साधक ध्यान की गहराई में उतरकर साधना किए तथा मानवता का संदेश दिए. आठ प्रहर बत्तीस घरी भरो पियाला प्रेम/यारी कहें विचारि के यही हमारो नेम की परंपरा यहां जीवंत हुई. कालांतर में इस परंपरा से एक महत्वपूर्ण नाम जुड़ा, जिसे महंत रामाश्रय दास के रूप में जाना जाता है. उन्होंने ध्यान योग को अपनाकर मन पर विजय प्राप्त किया.

वे कहते थे, ‘ध्यान किए क्या होय, मन को जो नहिं वश करे/मन वश नहिं जो होय, ध्यान सो काहे करै’. उन्होंने कॉलेज की स्थापना के लिए 1972 में 40 बीघा जमीन और 10 हजार रुपये दान किये थे.  श्री म. रा. दा. पी. जी. कॉलेज भुड़कुड़ा के अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि 14 मई 2008 महंथ रामाश्रय दास के ब्रह्मलीन हुए थे.

आज ही के दिन सतनामी परंपरा की महत्वपूर्ण कड़ी महंत रामाश्रय दास का शरीर गोरखपुर के पाली गांव में शांत हुआ था. इसके उपरांत उनके पार्थिव देह को सिद्धपीठ भुड़कुड़ा लाया गया. पूर्ववर्ती सद्गुरुओं की समाधि के समीप मठ परिसर में ही समाधि दी गयी. डेढ़ दशक के बाद भी एक संत के रूप में उनकी सूक्ष्म उपस्थिति का बोध समाज में निरंतर बना हुआ है.

इससे यह सिद्ध होता है कि आत्मा अमर है, तो महात्मा (महान+आत्मा) भी अमर हैं. यदि मठ मंदिर समाज के शक्ति केंद्र हैं, तो महंत रामाश्रय दास जैसे संत सज्जन शक्ति पुंज के रूप में इस धरा धाम को आलोकित किये हैं. समाज द्वारा प्रेरणादायी जीवन को विस्मृत नहीं किया जा सकता. उनके द्वारा किया गया परोपकारी व्यक्तित्व का स्मरण सदैव दिलाता रहता है.

महंत रामाश्रय दास ने ‘सेवा धरम सकल जग जाना ‘ के मर्म को जानकर भुड़कुड़ा जैसे अत्यंत पिछड़े क्षेत्र में 40 बीघा जमीन एवम 10 हजार रुपये दान देकर वर्ष 1972 में उच्च शिक्षा का प्रकल्प खड़ा किया. अपने गुरु द्वारा आरंभ किये गये कार्य को आगे बढ़ाया. इस प्रकल्प को चलाने के लिए आरंभिक दिनों में अध्यापकों को आवासीय व्यवस्था एवम भोजन निःशुल्क उपलब्ध कराया.

धीरे धीरे यह महाविद्यालय एक विशिष्ट उच्च शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित हुआ. बीते 50 वर्षों में इस प्रकल्प से बहुतेरे लाभान्वित हुए और आगे भी हो रहे हैं. जिस प्रकार गृहस्थ अपने पुरखों का स्मरण कर श्राद्ध तथा तर्पण करते हैं, उसी प्रकार से समाज के लोग भी प्रेरणादायी जीवन का पुण्य स्मरण कर जयंती एवं पुण्यतिथि मनाते हुए अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं. अमृतकाल में सिद्धपीठ का कण-कण ब्रह्मलीन महंत रामाश्रय दास को श्रद्धापूर्वक याद कर कृतज्ञता का भाव व्यक्त कर रहा है.

Previous article Bihar Train Live Status: बक्सर से अगले चार घंटे में गुजरने वाली 19 ट्रेनों का देखें अपडेट, कई लेट
Next article Lost Phone: गुम मोबाइल फोन को ब्लॉक करने, पता लगाने की प्रौद्योगिकी जल्द पेश करेगी सरकार
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel