Lucknow University Foundation Day: लखनऊ विश्वविद्यालय ने बदलते वक्त के साथ तमाम उतार-चढ़ाव देखे और तमाम छात्रों को अफसर, वकील, जज, इंजीनियर, खिलाड़ी, वैज्ञानिक, शिक्षाविद् और राजनेता बनते देखा. हर क्षेत्र में यहां के पढ़े छात्रों ने देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लखनऊ विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया. आज के दिन लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों और प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे पर खुशी का माहौल हैं. और पूरे कैम्पस में स्थापना दिवस के उत्सव की तैयारी चल रही है.