Lucknow News : जनपद में डेंगू और जीका वायरस ने अपने पांव फैला रखे हैं. रुपये के लालची मेडिकल कर्मी अपनी मनमर्जी से लोगों से जांच के नाम पर वसूली कर रहे हैं. जिला प्रशासन को भी इस संबंध में जानकारी मिल रही थी. मरीजों से की जा रही इस धोखाधड़ी को रोकने के लिए लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दर तय कर दिए हैं.