Mainpuri By-Election : अब सबकी निगाहें मैनपुरी सीट पर है. लगातार उपचुनाव हार रही सपा के लिए जहां गढ़ बचाने की चुनौती है, वहीं भाजपा हर संभव अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है. यही कारण है कि मैनपुरी उप चुनाव में सपा प्रत्याशी मुलायम की बहू डिंपल के आगे पुराने समाजवादी और मुलायम सिंह यादव के शिष्य रघुराज शाक्य को बीजेपी ने मैदान में उतारा है. शाक्य के मैदान में आने से मुकाबला रोचक हो गया है.