Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थित ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण में हिंदू पक्ष ने ट्रस्ट बनाने का ऐलान किया है. ट्रस्ट का नाम श्री आदि महादेव काशी धर्मालय मुक्ति न्यास रखा गया है. मंगलवार को होने वाली कोर्ट की सुनवाई से पहले इतना बड़ा ऐलान मुस्लिम पक्ष में खलबली पैदा करने के लिए पर्याप्त है. इस मामले में मंगलवार को कोर्ट में फिर सुनवाई होगी. अभी केस की मेरिट पर सुनवाई चल रही है, और मुस्लिम पक्ष की ओर से दलीलें पेश की जा रही हैं. इसके बाद हिंदू पक्ष कोर्ट के सामने अपना दावा पेश करेगा.