[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Ghaziabad News: कौशाम्बी रेडिसन ब्लू के मालिक ने फ्लैट में की आत्महत्या, ये वजह बता रही पुलिस

Ghaziabad News: कौशाम्बी रेडिसन ब्लू के मालिक ने फ्लैट में की आत्महत्या, ये वजह बता रही पुलिस

0
Ghaziabad News: कौशाम्बी रेडिसन ब्लू के मालिक ने फ्लैट में की आत्महत्या, ये वजह बता रही पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कौशाम्बी रेडिसन ब्लू के मालिक अमित जैन ने शनिवार को खेल गांव स्थित अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली. पुलिस फिलहाल इसे कारोबार में नुकसान के कारण खुदकुशी का मामला बता रही है. हालांकि मौके से अभी तक किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

मंडावली थाना पुलिस को शनिवार को जानकारी मिली कि खेल गांव में अपने फ्लैट पर अमित जैन ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने जैन को अचेत हालत में पटपड़गंज मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मौत का सही कारण सामने आ सकेगा. रविवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा.

पुलिस प्रथम दृष्टया इसे कारोबार में नुकसान के कारण खुदकुशी मान रही है. हालांकि अधिकारियों के मुताबिक सभी बिंदुओं पर जांच के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी.

बताया जा रहा है कि कारोबारी की गाड़ी सुबह से सोसायटी के बाहर ही खड़ी थी. दिल्ली पुलिस क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम गाड़ी की जांच कर रही है, जिससे कुछ सुराग मिल सके. वहीं कारोबारी के फ्लैट तक जाने की अनुमति अभी किसी को नहीं दी गई है. पुलिस यहां जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel