[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar यूपी एमएलसी चुनाव में नामांकन के दौरान कई जगह बवाल, एटा में सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह से छीना गया पर्चा

यूपी एमएलसी चुनाव में नामांकन के दौरान कई जगह बवाल, एटा में सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह से छीना गया पर्चा

0
यूपी एमएलसी चुनाव में नामांकन के दौरान कई जगह बवाल, एटा में सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह से छीना गया पर्चा

Lucknow News: सोमवार को विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए चुनाव लड़ने को तैयार सपा नेता नामांकन करने पहुंचे. मगर उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बदसुलूकी की. कई जिलों से खबर आ रही है कि सपा के टिकट पर नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे नेताओं के साथ मारपीट की गई. कुछ के तो कपड़े भी फाड़ दिए गए.

फर्रूखाबाद और एटा में मारपीट

जानकारी के मुताबिक, एमएलसी चुनाव के नामांकन के दौरान जमकर बवाल होने की खबर है. नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट की. घटना फर्रूखाबाद की है. आरोप है कि यहां भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी हरीश यादव के कपड़े फाड़ दिए हैं. आरोप है कि इस बीच पुलिस अफसर वहां मौजूद रहे. मगर उन्होंने बीच-बचाव के लिए कुछ नहीं किया. कड़ी मशक्कत के बाद वे कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष पहुंच सके. बड़ी बात तो यह है कि डीएम कार्यालय पर भारी फ़ोर्स की तैनाती के बाद भी ऐसी घटनाओं को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अंजाम दिया जा रहा है. दूसरी घटना एटा की है जहां सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह से पर्चा छीन लिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel