[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Etah News: एटा के व्यापारी संदीप हत्याकांड में 7 माह बाद 10 बालिगों पर चार्ज तय, इन पर लगे ये संगीन आरोप

Etah News: एटा के व्यापारी संदीप हत्याकांड में 7 माह बाद 10 बालिगों पर चार्ज तय, इन पर लगे ये संगीन आरोप

0
Etah News: एटा के व्यापारी संदीप हत्याकांड में 7 माह बाद 10 बालिगों पर चार्ज तय, इन पर लगे ये संगीन आरोप

Etah News: एटा के अलीगंज निवासी संदीप गुप्ता के मर्डर में 7 महीने बाद 10 बालिगों पर आरोप तय हो गए हैं. मामले में 3 नाबालिग भी मौजूद थे, आरोप तय होने पर तीनों को नाबालिग होने का लाभ मिला और आरोप से बच गए.

10 बालिगों पर आरोप तय

7 महीने पहले 27 दिसंबर 2021 को एटा व्यापारी संदीप गुप्ता की अलीगढ़ में सरेआम गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी. एडीजीसी केएम जौहरी ने बताया कि हत्याकांड में मुख्य आरोपित अंकुश अग्रवाल, 2 शूटर प्रवीन बजौता व जितेंद्र उर्फ कंजा समेत 13 आरोपित जेल भेजे गए थे. कोर्ट में 3 नाबालिगों को छोड़कर 10 बालिगों पर आरोप तय किए गए. 26 जुलाई से मामले में गवाही शुरू होगी. व्यापारी हत्याकांड में सभी 13 आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं. इनमें शूटर प्रवीण बजौता, जितेंद्र उर्फ कंजा, अंकुश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, दुष्यंत चौधरी, साहिल यादव, मनीष शर्मा, उत्कर्ष, अनुराग उर्फ पार्थ हैं. इन सभी पर कोर्ट में आरोप तय किए गए.

ऐसे हुई थी कारोबारी की हत्या

एटा के अलीगंज निवासी संदीप गुप्ता, जिनका मुख्य बाजार मोहल्ला राम प्रसाद चौधरी में साड़ी संसार के नाम से प्रतिष्ठान था. उनका अलीगढ़ के कासिमपुर रोड स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की फ्रेंचाइजी के साथ ट्रांसपोर्ट का कारोबार था, उनके एक दर्जन से ज्यादा ट्रक लगे हुए थे. संदीप गुप्ता 27 दिसंबर 2021 को डीआईजी दीपक कुमार से मिलकर गांधी आई हॉस्पिटल के सामने से गुजरे, इस बीच उनका ड्राइवर गुटखा लेने दुकान पर गया. अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी और फरार हो गए. व्यापारी के सिर, कमर समेत शरीर में तीन गोली लगी थी.मौके पर पहुंचकर पुलिस ने व्यापारी को वरुण ट्रामा में भर्ती कराया था, जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने व्यापारी संदीप गुप्ता को मृत घोषित कर दिया था.

रिपोर्ट : चमन शर्मा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel