[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Bareilly News: वीडियो बनाकर बयां की भाई के जुल्म की दास्तान, फिर बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

Bareilly News: वीडियो बनाकर बयां की भाई के जुल्म की दास्तान, फिर बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

0
Bareilly News: वीडियो बनाकर बयां की भाई के जुल्म की दास्तान, फिर बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान

Bareilly News: बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी निवासी पदम सिंह (58 वर्ष) अपने भाई के उत्पीड़न से काफी दुखी थे. भाई के उत्पीड़न से खफा पदम सिंह ने वीडियो बनाकर दर्द बयां किया. इसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया. मृतक के बेटे की तरफ से आरोपी के खिलाफ एफआईआर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पदम सिंहने भाई को बताया मौत का जिम्मेदार

शहर के बदायूं रोड स्थित बीडीए कॉलोनी निवासी मृतक पदम सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते थे. उन्होंने जहरीला पदार्थ खाने से पहले वीडियो बनाया. इसमें पदम सिंह ने अपने भाई सुभाष का नाम लेकर आत्महत्या के लिए दोषी बताया. वीडियो में कहा कि पदम सिंह जीवन हार गया. मेरे भाई ने 25 वर्ष से मुझे बहुत प्रताड़ित किया है, जिसके चलते मैं जिस स्थिति में हूं. उसका जिम्मेदार भाई सुभाष सिंह है.

जहरीला पदार्थ खाकर मौत को लगा लिया गले

उन्होंने सुभाष को कड़ी से कड़ी सजा मिले ऐसी मांग की, जिससे कि कोई किसी को मरने पर मजबूर न करे. इसके बाद पदम सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जिसके चलते तबीयत बिगड़ गई. उनको निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया. मगर, इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक के पुत्र अशोक कुमार सिंह ने पिता की मौत के लिए अपने चाचा सुभाष उर्फ प्रताप मान सिंह को जिम्मेदार बताया.

मृतक को अपने भाई से मिला धोखा, तो खा लिया जहर

उन्होंने बताया कि पिता ट्रांसपोर्ट चलाते थे, लेकिन कुछ समय पहले पिता को उनके छोटे भाई सुभाष ने अपने साथ रखा था. पिता के बेशकीमती प्लाट पर सुभाष ने मकान बना लिया. प्लाट पिता पदम सिंह ने चाचा के नाम से खरीदा था. वह अपने छोटे भाई सुभाष पर बहुत विश्वास करते थे. उन्होंने एक मिनी लोडर खरीद कर अपने दामाद को दिया. मिनी लोडर भी सुभाष के नाम से खरीदा था.

उन्होंने बताया कि पिता ने सुभाष (चाचा) से मिनी लोडर अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए कई बार कहा, लेकिन सुभाष इसके लिए तैयार नहीं थे. इसको लेकर चाचा ने गाली-गलौज की और जब स्थानीय लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, तो सुभाष समझौते के लिए तैयार हो गया. मगर, समझौते से पहले डेढ़ लाख रुपए की मांग की. इससे पदम सिंह फिर से तनाव में आ गए. उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया. जहरीले पदार्थ से हालत बिगड़ गई. उनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. मगर तब तक काफी देर हो चुकी थो, मृतक के बेटे अशोक सिंह ने अपने पिता की मौत के लिए चाचा सुभाष को जिम्मेदार बताया. इसके साथ ही तहरीर दी.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

बेटे ने भी चाचा को बताया दोषी

बुजुर्ग ने भाई से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. उनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी, मृतक के बेटे अशोक सिंह ने अपने पिता की मौत के लिए चाचा सुभाष को जिम्मेदार बताया. इसके साथ ही तहरीर दी.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel