Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे. सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था. मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. यूपी सरकार ने ‘धरतीपुत्र’ के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया हुआ है.