Valmiki Jayanti: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकाव्य रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर कहा कि महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट को प्रदेश सरकार बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में लगी है. कुछ वर्ष में चित्रकूट पर्यटन का समृद्ध केन्द्र बनेगा. मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही वाल्मीकि समाज की समस्याएंओ को लेकर कहा कि आयोग बनाकर उनको शीर्ष प्राथमिकता पर दूर किया जा रहा है.