Dengue Fever : मलेरिया डिपार्टमेंट की तरफ से लगातार छिड़काव और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. राजधानी लखनऊ में भी डेंगू का कहर जारी है. लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ स्वयं को सतर्क होने की जरुरत है. डॉ की माने तो घर के आसपास साफ सफाई कर डेंगू से किसी हद तक बचा जा सकता है.