[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़ कल्याण सिंह के पोते की उम्र में रुकावट क्यों? 5 साल में सिर्फ 4 साल बढ़ी उम्र, हलफनामा में और भी बहुत कुछ

कल्याण सिंह के पोते की उम्र में रुकावट क्यों? 5 साल में सिर्फ 4 साल बढ़ी उम्र, हलफनामा में और भी बहुत कुछ

0
कल्याण सिंह के पोते की उम्र में रुकावट क्यों? 5 साल में सिर्फ 4 साल बढ़ी उम्र, हलफनामा में और भी बहुत कुछ

UP election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के बीच अलग-अलग पार्टियों के नेताओं के नामांकन पत्र और हलफनामा सामने आने लगे हैं. ऐसा ही एक हलफनामा सामने आया है, जिसमें प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह ने अपनी उम्र, संपत्ति और आपराधिक इतिहास समेत तमाम जानकारी दी गई हैं, लेकिन इसमें एक बड़ी ही दिलचस्प जानकारी है. आइए जानते हैं क्या है…

पांच साल में सिर्फ 4 साल बढ़ी उम्र

बड़ी बात ये है कि जब संदीप सिंह ने 18 जनवरी 2017 के दिन विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था, तब उन्होंने अपनी उम्र 26 साल बताई थी, लेकिन अब जब 5 साल बाद उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए हलफनामा दाखिल किया है, तो इसमें उन्होंने अपनी उम्र 30 साल बताई है, यानी 5 साल में उनकी उम्र सिर्फ चार साल बढ़ी है.

करीब सात करोड़ रुपए की अचल संपत्ति का जिक्र

2017 के हलफनामे में संदीप ने करीब एक करोड़ रुपए की कृषि और गैर-कृषि भूमि का जिक्र किया था. 2022 के हलफनामे में उन्होंने करीब सात करोड़ रुपए की अचल संपत्ति का जिक्र किया है. इसके अलावा अलीगढ़, हाथरस और बुलंदशहर में कृषि, गैर कृषि भूमि का भी जिक्र किया है. इसके अलावा हलफनामें में कार, बाइक, हथियारों और सोना-चांदी जैसी कोई चिज न होने का जिक्र किया है. संदीप सिंह की शिक्षा के बारे में बात करें तो उन्होंने यूके की लीड्स वैकेट यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

संदीप सिंह के बैंक अकाउंट में 24.22 लाख रुपए

संदीप सिंह की चल संपति 2017 में 42.93 लाख रुपए थी, जोकि 2022 में बढ़कर 7.46 करोड़ हो गई है. इसके अलावा उन्होंने 2017 के हलफनामा में 1.11 लाख रुपए नकद, करीब 24.22 लाख रुपए अलग-अलग पांच बैंक खातों में बताए थे. वहीं अब 2022 में उन्होंने 2.70 लाख की नकदी के साथ पांच अलग-अलग खातों में 1.2 करोड़ से अधिक की धनराशि का जिक्र किया है.

संदीप सिंह के पास कुल 14.46 करोड़ रुपए की संपत्ति

संदीप सिंह की चल संपति 2017 में 42.93 लाख रुपए थी, जोकि 2022 में बढ़कर 7.46 करोड़ हो गई है. इसके अलावा उन्होंने 2017 के हलफनामा में 1.11 लाख रुपए नकद, करीब 24.22 लाख रुपए अलग-अलग पांच बैंक खातों में बताए थे. वहीं अब 2022 में उन्होंने 2.70 लाख की नकदी के साथ पांच अलग-अलग खातों में 1.2 करोड़ से अधिक की धनराशि का जिक्र किया है. साथ ही 2.66 करोड़ की राजप्रेम एसोसिएट के शेयर और 15 लाख की एलआईसी भी है. इस तरह से संदीप सिंह के पास कुल चल और अचल संपत्ति 2017 में 1.43 करोड़ थी, जोकि 2022 में बढ़कर 14.46 करोड़ रुपए हो गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel