[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Bareilly Crime: हथियारों से लैस बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर डाली डकैती, पीड़ितों ने पुलिस को दी तहरीर…

Bareilly Crime: हथियारों से लैस बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर डाली डकैती, पीड़ितों ने पुलिस को दी तहरीर…

0
Bareilly Crime: हथियारों से लैस बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर डाली डकैती, पीड़ितों ने पुलिस को दी तहरीर…

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव में छह नकाबपोश हथियारों से लैस बदमाशों ने दो घरों में डकैती डाली. इसके साथ ही कई घरों से चोरी की बात सामने आई है. पीड़ित परिवारों ने सीबीगंज थाना पुलिस को डकैती की तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव निवासी दामोदर दास और वेद प्रकाश ने थाना क्षेत्र में डकैती की एफआईआर दर्ज करने को तहरीर दी है. दामोदर दास ने तहरीर में लिखा है कि रात करीब 2:30 बजे घर के मेन गेट को खोलकर अज्ञात बदमाश घर में घुस आए.

बदमाशों ने तमंचा और बंदूक का भय दिखाकर परिजनों को बंधक बना लिया. इसके बाद घर की अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद और घर का सारा जेवर ले गए. बदमाशों ने बच्चों के गुल्लक तक को नहीं छोड़ा. बदमाशों ने जाते वक्त परिजनों को घर में बंद कर दिया. कई घंटे बाद उन्होंने काफी मुश्किल से गांव के लोगों से घर को खुलवाया.

Undefined
Bareilly crime: हथियारों से लैस बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर डाली डकैती, पीड़ितों ने पुलिस को दी तहरीर... 4

एक अन्य मामले में वेद प्रकाश ने बताया कि उसके घर में कोई नहीं था. मुख्य दरवाजे का कुंडा काटकर अपराधी अंदर घुस गए और 8 से 10 हजार रुपये की नकदी, लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए. गांव के ही भानु प्रताप का कहना है कि हथियारों से लैस बदमाशों ने गांव के छह घरों में डकैती डाली है. नकदी, जवेलरी के साथ ही काफी सामान लेकर फरार हो गए.

Undefined
Bareilly crime: हथियारों से लैस बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर डाली डकैती, पीड़ितों ने पुलिस को दी तहरीर... 5
Also Read: Agniveer: भर्ती परीक्षा में फर्जी हवलदार गिरफ्तार, 50 हजार में नौकरी दिलाने का दे रहा था झांसा

पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस से बात करने की कोशिश की गई. लेकिन, संपर्क नहीं हो सका. एक पीड़ित परिवार ने घर में सामान और ज्वेलरी के खाली डिब्बे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इसके साथ ही कई लोग थाने के बाहर खड़े होकर घटना के बारे में भी बता रहे हैं. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर रविवार को काफी वायरल हो रहा है.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel