[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उद्धव ठाकरे ने कसा तंज, कहा- क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुत्व छोड़ दिया है?

उद्धव ठाकरे ने कसा तंज, कहा- क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुत्व छोड़ दिया है?

0
उद्धव ठाकरे ने कसा तंज, कहा- क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुत्व छोड़ दिया है?
uddhav Thackeray

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश की राजनीति गरमा चुकी है. महाविकास आघाडी की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि चुनाव राज्य के आत्मसम्मान की रक्षा की लड़ाई होगी. कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी शरदचंद्र पवार) की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित किए जाने वाले उम्मीदवार का हम समर्थन करेंगे.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाविकास आघाडी गठबंधन के कार्यकर्ता महाराष्ट्र के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए अपने निजी हितों से ऊपर उठकर काम करें. कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन के दूत बनें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की वकालत किए जाने के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुत्व छोड़ दिया है?

Read Also : उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को बताया अहमदशाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज, कहा- कर रहे सत्ता जिहाद

उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सवाल किया कि जब आप पूर्ण बहुमत में थे तब वक्फ (संशोधन) विधेयक क्यों पारित नहीं किया गया?

केंद्र ने नेता प्रतिपक्ष के पद का सम्मान नहीं किया: शरद पवार

महाविकास आघाडी की बैठक में शरद पवार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी को पीछे सीट देने को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि केंद्र ने नेता प्रतिपक्ष के पद का सम्मान नहीं किया. उन्होंने कहा कि संविधान पर खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है.

https://www.youtube.com/watch?v=5G7mvRyxZvk
Previous article Ajwain water benefits: अजवाइन के पानी के फायदे और इसे बनाने का तरीका
Next article Jharkhand Tourism: झारखंड का वो जेल जहां धरती आबा ने ली थी अंतिम सांस
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel