[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Train News: गोइलकेरा में 61 रिले उपकरण की चोरी, 8 घंटे बिना सिग्नल चलीं ट्रेनें, ट्रेनों का परिचालन बाधित

Train News: गोइलकेरा में 61 रिले उपकरण की चोरी, 8 घंटे बिना सिग्नल चलीं ट्रेनें, ट्रेनों का परिचालन बाधित

0
Train News: गोइलकेरा में 61 रिले उपकरण की चोरी, 8 घंटे बिना सिग्नल चलीं ट्रेनें, ट्रेनों का परिचालन बाधित
train news chakradharpur west singhbhum

Train News: चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा रेलवे स्टेशन से मंगलवार रात करीब 11.30 बजे चोरों ने सिग्नल सिस्टम में लगे 61 रिले डिवाइस की चोरी कर ली. इससे गोइलकेरा में सिग्नल सिस्टम करीब आठ घंटे ठप रहा. इस कारण करीब 20-25 यात्री और मालवाहक ट्रेनों को पायलट सिस्टम से चलाया गया.

ये रिले ईस्ट गुमटी में लगे थे. इसके अलावा चोरों ने टूल रूम का भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया. चोरी से रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. चोरों ने रिले चोरी कर ट्रेन परिचालन को भी खतरे में डालने का प्रयास किया. रिले की चोरी से चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मचा रहा. रेलवे की सुरक्षा एजेंसी को भी यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी चोरी को कैसे अंजाम दिया गया.

Also Read : Indian Railways News: चांडिल आते-आते क्यों थम जा रही ट्रेनों की रफ्तार, टाटानगर पहुंचने में लग रहे दो से तीन घंटे

ज्ञानेश्वरी और आजाद हिंद एक्सप्रेस भी हुई प्रभावित

जानकारी के अनुसार, चोरों ने डाउन प्लेटफार्म से थोड़ी दूर ईस्ट गुमटी और टूल रूम में तीन दरवाजों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में करीब दो घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. एक साथ बड़े पैमाने पर रेलवे के सिग्नल सिस्टम से जुड़े रिले डिवाइस की चोरी होने से मेल व एक्सप्रेस की अप और डाउन ट्रेनों के साथ-साथ ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और आजाद हिंद एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई. घटना के बाद आरपीएफ और जिला पुलिस घटना स्थल की जांच कर चोरी का पता लगाने में जुट गयी है. मामले की जांच में डॉग स्क्वायड की टीम की भी मदद ली जा रही है.

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पहुंचे गोइलकेरा, की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी शंकर कुटी गोइलकेरा पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. गोइलकेरा स्टेशन के डाउन प्लेटफॉर्म से ठीक आगे बनी रेल गुमटी से रिले की चोरी की गयी है. सीनियर डीएससी के निर्देश पर आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. डॉग स्क्वायड की टीम को टाटानगर से बुलाया गया है. खोजी कुत्ते की मदद से इलाके में सुराग का पता लगाने का प्रयास किया गया. डॉग स्क्वायड रेलवे गुमटी से कुछ दूर उरांव टोली के पास जाकर रुक गया. सीनियर डीएससी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा.

Also Read : देवघर : आज से चार ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन, एक को विलंब से चलाने का निर्णय

स्टेशन का सिग्नल सिस्टम फेल होने से परेशानी

रिले की चोरी के बाद स्टेशन का सिग्नल सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया. रात करीब 12 बजे सिग्नल फेल होते ही ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. इसके बाद मार्ग से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को गोइलकेरा में पायलटिंग कर चलाया गया. नये उपकरण लगाकर सुबह 7.30 बजे सिग्नल सिस्टम को दुरुस्त किया गया.

Previous article Farmers Protest: किसान की मौत के दावे पर भगवंत मान बोले- दोषी अफसरों पर होगी कार्रवाई, हमले में 12 पुलिसकर्मी भी घायल
Next article साहिबगंज : 25 को भोगनाडीह पहुंचेंगे सीएम, अबुआ आवास योजना का प्रमाण पत्र करेंगे वितरित
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel