[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Rajasthan Rajasthan Weather : राजस्थान में अभी जारी रहेगा शीतलहर का असर, आया अलर्ट

Rajasthan Weather : राजस्थान में अभी जारी रहेगा शीतलहर का असर, आया अलर्ट

0
Rajasthan Weather : राजस्थान में अभी जारी रहेगा शीतलहर का असर, आया अलर्ट
राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट (Photo: PTI)

Rajasthan Weather : राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है. बुधवार रात जयपुर संभाग में शीतलहर की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. गुरुवार सुबह कई जगह कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अभी शीतलहर जारी रहेगी और अगले कुछ दिनों तक कई जगहों पर रात का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.

कई जगह कोहरा छाया रहा

मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार सुबह बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान राज्य के जयपुर संभाग में शीत लहर दर्ज की गई वहीं कोटा संभाग सहित कई और जगह कोहरा छाया रहा. इस दौरान न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 1.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसी तरह न्यूनतम तापमान नागौर में 1.9 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, लूणकरणसर में 3.5 डिग्री, दौसा में 4.4 डिग्री, चूरू में 4.9 डिग्री और अलवर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अलाव तापते नजर आए लोग

सर्द हवाओं के कारण राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. सर्दी के जोर पकड़ने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है. लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए.

Fog And Cold Wave Alert By Imd 2
अलाव तापते लोग (file photo)

उत्तर-पश्चिम भारत का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इसके बाद अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. वहीं, पूर्वी भारत में भी अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : इन इलाकों में चलेगी शीतलहर, IMD ने 31 दिसंबर तक के लिए जारी किया अलर्ट

विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक उत्तर-पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 5 दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिर सकता है.

Previous article Patna Zoo: नए साल पर पटना जू और पार्कों के बढ़े टिकट के दाम, आज से शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग
Next article Herbal Face Pack: 20 मिनट में चमक उठेगा चेहरा, इन हर्बल फेस पैक्स से पाएं ग्लोइंग और पिंपल-फ्री स्किन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel