[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Rajasthan पश्चिमी विक्षोभ का असर, राजस्थान में आंधी बारिश, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ का असर, राजस्थान में आंधी बारिश, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

0
पश्चिमी विक्षोभ का असर, राजस्थान में आंधी बारिश, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम
राजस्थान में मौसम की करवट, फोटो- पीटीआई

Rajasthan Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में सबसे अधिक 48 मिलीमीटर बारिश हुई.

बारिश के कारण तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला जारी रहा. चित्तौड़गढ़ में 7 मिमी, भीलवाड़ा में 3.2 मिमी, कोटा में 2.6 मिमी और डबोक में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इस मौसमी गतिविधि के कारण तापमान में भी गिरावट आई है.

कई इलाकों में दिखा गर्मी का असर

आंधी और बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. हालांकि, कुछ इलाकों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है. फलौदी में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि जैसलमेर में 42.3 डिग्री, बाड़मेर में 41.8 डिग्री, जोधपुर में 41 डिग्री और बीकानेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है. इस सप्ताह राज्य के कई इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है. तेज हवा भी चल सकती है. मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत इस सप्ताह तक जारी रह सकती है.

Also Read: 5,6,7,8 मई तक आंधी बारिश, गरज चमक के साथ छींटे, इन इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, गिरे ओले, मौसम का बदला मिजाज

Previous article लंबित मामलों का करें त्वरित निष्पादन, राजस्व संग्रहण में लाये तेजी : आयुक्त
Next article सहायक व लोको पायलट ने किया प्रदर्शन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel