[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Rajasthan राजस्थान में भीषण गर्मी, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
राजस्थान में भीषण गर्मी, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट
नौतपा से पहले तप रहा राजस्थान, फोटो- पीटीआई

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य के पश्चिमी हिस्सों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जयपुर स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में लू और कहीं-कहीं भीषण लू की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 और 27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

जैसलमेर में नौ तपा का असर

जैसलमेर में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने सड़कों पर पानी के स्प्रिंकलर लगाए हैं. शहर में लू का असर इतना ज्यादा है कि दिन के समय सड़कें लगभग खाली नजर आ रही हैं. कृषि-मौसम विज्ञानी प्रवीण चौधरी ने बताया कि जैसलमेर और आसपास के जिलों में तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. स्थानीय लोग इस दौर को नौ तपा कहते हैं, जो नौ दिनों तक चलने वाली भीषण गर्मी का समय माना जाता है.

सुपर अल नीनो का प्रभाव

वैज्ञानिक इस अत्यधिक गर्मी के पीछे सुपर अल नीनो प्रभाव को वजह मान रहे हैं, जिसके कारण हवा में नमी कम हो गई है और शुष्क परिस्थितियां बन रही हैं. इसके चलते तापमान 48 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है.

28 मई के बाद मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. विभाग का कहना है कि बारिश और आंधी की वजह से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

जून के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती हैं गतिविधियां

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आंधी और बारिश की गतिविधियां जून के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती हैं. इससे लोगों को बीच-बीच में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा.

Also Read: बद्रीनाथ धाम के पास ग्लेशियर टूटा, कोई हताहत नहीं, देखें तस्वीरें

Previous article Bokaro: पूर्व मंत्री माधव बाबू के श्रद्धांजलि सभा की तैयारी पूरी, कई मंत्री-विधायक होंगे शामिल
Next article राजगीर में आस्था का महासैलाब: 41°C के टॉर्चर और लू पर भारी पड़ी श्रद्धा, एक ही दिन में डेढ़ लाख भक्तों ने लगाई कुंडों में डुबकी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel