[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Rajasthan राजस्थान में फिर बिगड़ेगा मौसम, 26,27,28 और 31 मार्च तक बारिश की चेतावनी

राजस्थान में फिर बिगड़ेगा मौसम, 26,27,28 और 31 मार्च तक बारिश की चेतावनी

0
राजस्थान में फिर बिगड़ेगा मौसम, 26,27,28 और 31 मार्च तक बारिश की चेतावनी
राजस्थान में जारी रह सकता है बारिश का दौर, फोटो- पीटीआई

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट ली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल सकता है. आईएमडी के मुताबिक 26 और 27 मार्च को राजस्थान के पूर्वी और उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है.

28 से 31 मार्च तक सक्रिय हो सकता है नय पश्चिमी विक्षोभ

राजस्थान में 28 से 31 मार्च के बीच एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ राज्य के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से कई इलाकों में तेज हवाएं, आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

दो दिनों से जारी है बारिश

इससे पहले रविवार को राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है. रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया. जयपुर शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे, ठंडी हवाएं चलती रहीं और कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक 9.0 मिलीमीटर बारिश भादरा (हनुमानगढ़) में रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को भी भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

दो दिनों तर शुष्क मौसम

आईएमडी के मुताबिक राज्य के अधिकांश भागों में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

Previous article शादी में सिंदूरदान से पहले चार फेरे क्यों लिए जाते हैं? जानें धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
Next article जनगणना पूर्णतः डिजिटल ढंग से की जायेगी संपन्न: डीएम
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel