[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Rajasthan Rajasthan Rain Alert: 6, 7, 8 अप्रैल को बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Rain Alert: 6, 7, 8 अप्रैल को बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
Rajasthan Rain Alert: 6, 7, 8 अप्रैल को बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट
राजस्थान में बारिश का अलर्ट, फोटो- पीटीआई

Rajasthan Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है. बीते 24 घंटों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलीं. विभाग ने छह से आठ अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

6 अप्रैल से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने बताया कि 6 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, शेखावाटी समेत कई और इलाकों में बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है.

7 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे सकता है. इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान की संभावना है. आंधी बारिश का सबसे ज्यादा असर जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा में दिख सकता है. इस दौरान इस इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

8 अप्रैल को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश

आठ अप्रैल को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

9 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

नौ अप्रैल से अगले तीन से चार दिनों तक पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.

Also Read: अगले 72 घंटे हिमाचल प्रदेश में गरज चमक और बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Previous article पतरातू: पीटीपीएस जमीन खाली कराने को लेकर तनाव, लोग घर छोड़ने को तैयार नहीं
Next article जीन्स के साथ परफेक्ट फुटवियर चुनें, पाएं स्टाइलिश और स्मार्ट लुक
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel