[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Rajasthan Heavy Rain Rajasthan: बारिश का तांडव, देखते-देखते ढह गया मिट्टी का टीला, देखिए तबाही का मंजर

Heavy Rain Rajasthan: बारिश का तांडव, देखते-देखते ढह गया मिट्टी का टीला, देखिए तबाही का मंजर

0
Heavy Rain Rajasthan: बारिश का तांडव, देखते-देखते ढह गया मिट्टी का टीला, देखिए तबाही का मंजर
Rajasthan Rain: राजस्थान में भारी बारिश का दौर

Heavy Rain Rajasthan: देश के कई हिस्सों में भयंकर बारिश हो रही है. राजस्थान के कई इलाकों में भी बारिश का तांडव है. लगातार मूसलाधार बारिश से राजस्थान के कुछ हिस्सों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश से जलभराव के चलते सैकड़ों लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है. राजस्थान के सवाई माधोपुर में भारी बारिश के कारण मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया. मिट्टी धंसने के बाद बारिश का पानी झरने की तरह वहां से नीचे गिरने लगा.

मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. इससे कई शहरों में निचले इलाकों में पानी भर गया तथा सड़क और रेल संपर्क बाधित हुआ है. जलभराव के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया. उन्होंने बताया कि कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और टोंक में बाढ़ जैसे हालात है. सवाई माधोपुर में बारिश के कारण तबाही के हालात हैं. बड़े इलाके में मिट्टी धंस गई है. रविवार को आपदा राहत मंत्री किरोड़ी मीणा ने सवाई माधोपुर में उस जगह का निरीक्षण किया जहां भारी बारिश के बाद जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था.

कई बड़े पेड़ भी हो गए धाराशायी

मिट्टी कटाव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि बड़े-बड़े पेड़ भी पानी के बहाव और मिट्टी के कटाव से गिर जा रहे हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में तबाही का यही मंजर दिख रहा है. राजस्थान के अनेक हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में दौसा में सबसे अधिक 29 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. अधिकारियों के मुताबिक, लगातार मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के बूंदी, सवाई माधोपुर और कोटा में अनेक इलाकों में जलभराव के हालात हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है.

जारी रहेगा भारी बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की पूरी संभावना है. राजधानी जयपुर में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी रही जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया.

Previous article Deoghar News : मकान मालिक बनकर पुलिसकर्मी से 22000 रुपये की साइबर ठगी
Next article दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री ने ढोल बजाकर किया महोत्सव का आगाज
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel