[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Rajasthan Heavy Rain Alert Rajasthan: राजस्थान में मानसून एक्टिव, जारी रहेगा बारिश का दौर, इन इलाकों में अलर्ट

Heavy Rain Alert Rajasthan: राजस्थान में मानसून एक्टिव, जारी रहेगा बारिश का दौर, इन इलाकों में अलर्ट

0
Heavy Rain Alert Rajasthan: राजस्थान में मानसून एक्टिव, जारी रहेगा बारिश का दौर, इन इलाकों में अलर्ट
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert Rajasthan: राजस्थान के कई इलाकों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. बीते 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर भारी से लेकर अति भारी बारिश हुई जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है.

25081 Pti08 25 2025 000471A
Heavy rain alert rajasthan

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके असर से राज्य के दक्षिणी भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा. चार से सात सितंबर के दौरान इसमें बढ़ोतरी की संभावना है.

22081 Pti08 22 2025 000384A 1
Heavy rain alert rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह तक 24 घंटे में जोधपुर, झालावाड़, बीकानेर, प्रतापगढ़, जालौर में भी अति भारी दर्ज की गई. प्रदेश के पाली, झुंझुनू, करौली, हनुमानगढ़, राजसमंद, अलवर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा और सीकर जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई.

22081 Pti08 22 2025 000152A
Heavy rain alert rajasthan

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जोधपुर के चामू में हुई, यहां 211 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आज सोमवार देर शाम तक जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर, शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.

Heavy Rain School Closed
Heavy rain alert rajasthan

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में आने वाले 5 से 6 दिन तक मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

31081 Pti08 31 2025 000325A
Heavy rain alert rajasthan

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. अजमेर में रविवार रात लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. भारी बरसात के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं है. सूरसागर, चोपासनी रोड, नेहरू पार्क और चांदपोल जैसे इलाकों में भी भारी बारिश के कारण जलभराव से लोगों को परेशानी हुई.

26081 Pti08 26 2025 000199B
Heavy rain alert rajasthan

हनुमानगढ़ का भी भारी बारिश से बुरा हाल है. पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर कार्यालय के बाहर जलभराव हो गया. हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के पास स्थित एक गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं. भारी बारिश के कारण आमेर में एक वाहन बरसाती नाले में बह गया.

25081 Pti08 25 2025 000472B 1
Heavy rain alert rajasthan
Previous article Suji Dumplings Recipe: बच्चों के लिए हेल्दी इवनिंग स्नैक की है तलाश? ट्राई करें ये लो कैलोरी डम्पलिंग्स रेसिपी
Next article कथा के श्रवण से आत्मा को मिलती है शांति
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel