[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar राजस्थान में COVID-19 के 46 नये मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 179 पहुंची

राजस्थान में COVID-19 के 46 नये मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 179 पहुंची

0
राजस्थान में COVID-19 के 46 नये मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 179 पहुंची

जयपुर : राजस्थान के टोंक शहर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 12 नये मामलों की पुष्टि होने के बाद यह जिला अब राज्य का नया वायरस का केंद्र बन गया है. एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नये मामले सामने आये हैं. अब राज्य में वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 179 हो गयी है. नये 46 संक्रमित मरीजों में टोंक के 12 और ईरान से जोधपुर लाये गये 9 संक्रमित मरीज शामिल हैं.

Also Read: बीकानेर में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला की मौत, राजस्थान में 12 नये मामले सामने आये

टोंक में सर्वे करने गयी टीमों ने लोगों द्वारा सहयोग नहीं करने की शिकायत की, जिसके बाद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फील्ड टीम को स्क्रीनिंग में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. टोंक में बुधवार को तबलीगी जमात से जुड़े चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनके संपर्क में आये 12 लोगों को शुक्रवार को संक्रमित पाया गया.

संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से बनी गंभीर स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक टीम ने टोंक का दौरा किया और अधिकारियों के साथ चर्चा की. जिला कलेक्टर किशोर कुमार शर्मा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दो सदस्यीय दल ने टोंक का दौरा किया और यहां किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया.

Also Read: Coronavirus Pandemic: राजस्थान में 30 लाख से अधिक लोगों को मिलेंगे 2500-2500 रुपये, गहलोत सरकार का फैसला

उन्होंने वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों के तहत उठाये गये कदमों पर संतुष्टि व्यक्त की है. जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की जानकारी छिपाने, फैलाने और सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

उन्होंने नयी दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों से अपनी और दूसरों की सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में तेजी से वृद्धि हुई है. यह चिंताजनक मामला है.

Also Read: भीलवाड़ा में लॉकडाउन को लेकर और सख्त हुआ प्रशासन, एनजीओ और मीडिया को जारी पास रद्द

श्री शर्मा ने कहा, ‘मैंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है और उनसे फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं.’ राज्य में शुक्रवार को पाये गये नये संक्रमित मामलों में 19 तबलीगी जमात से जुड़े हैं.

Previous article गर्भवती महिला ने दो बच्चों के साथ किया आत्मदाह, कोरोना मरीज समझ कोई नहीं गया बचाने
Next article Tablighi Jamaat : 800 विदेशी जमात कार्यकर्ता दिल्ली की मस्जिद में छिपे थे, कहीं ये भी न हो कोरोना पॉजिटिव ?
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel