[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Punjab Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

0
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
पंजाब के सीएम भगवंत मान

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत खराब हो गई है. बिगड़ी सेहत के बीच उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीते दो दिनों से भगवंत मान की तबीयत खराब चल रही थी. शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो दिनों से तबीयत खराब होने के बाद भी सीएम मान घर से ही आराम कर रहे थे. लेकिन सेहत में जब कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों की सलाह पर वो अस्पताल गए, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया. सूत्रों के मुताबिक उन्हें वायरल फीवर और पाचन संबंधी समस्या है.

कल केजरीवाल ने सीएम से की थी मुलाकत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत 4 सितंबर से ही खराब चल रही है. इस कारण वो दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ ग्रस्त इलाकों के दौरे पर भी नही जा सके थे. वहीं उनके स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर खुद अरविंद केजरीवाल उनका हालचाल लेने के लिए सीएम मान के आवास पर गए थे.

लगातार बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे पर थे सीएम मान

पंजाब फिलहाल भीषण बाढ़ की चपेट में हैं. सीएम भगवंत मान भी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं. इसी दौरान उनकी सेहत खराब हो गई. 3 सितंबर से खराब सेहत के कारण वो घर पर हैं. अरविंद केजरीवाल बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए बुधवार शाम पंजाब पहुंचे थे और पहले उनका मुख्यमंत्री के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का कार्यक्रम था. हालांकि, मान की अनुपस्थिति में केजरीवाल बाद में कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने चले गए. सूत्रों के अनुसार अब उनके स्वास्थ में सुधार है.

पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीमार पड़ने के कारण राज्य मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित होनी थी. बैठक में बाढ़ प्रभावित राज्य में जारी राहत एवं बचाव कार्यों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद थी. पंजाब भारी बाढ़ से जूझ रहा है, जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है और बृहस्पतिवार तक 1.71 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है.

Previous article एसएस क्लासेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
Next article शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म व हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज .
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel