[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Petrol Pump Strike: पेट्रोल पंप दो दिन की हड़ताल पर, राजस्थान में गाड़ी लेकर भटक रहे हैं लोग

Petrol Pump Strike: पेट्रोल पंप दो दिन की हड़ताल पर, राजस्थान में गाड़ी लेकर भटक रहे हैं लोग

0
Petrol Pump Strike: पेट्रोल पंप दो दिन की हड़ताल पर, राजस्थान में गाड़ी लेकर भटक रहे हैं लोग
Petrol Pump/ file photo

Petrol Pump Strike: राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की मांग को लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की दो दिवसीय हड़ताल शुरू होने से राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में इसका प्रभाव नजर आने लगा है. जयपुर में पेट्रोल पंप वीरान नजर आ रहे हैं. हड़ताल रविवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई और 12 मार्च सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी.

राजस्थान के लोग परेशान

पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की दो दिवसीय हड़ताल से लोग परेशान नजर आ रहे हैं. जयपुर के एक पंप में पेट्रोल भरवाने पहुंचे पप्पू सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं बहुत दूर से आया हूं. ये पेट्रोल पंप भी बंद है. पिछले 2 घंटे से भटक रहा हूं. वहीं जयपुर के रहने वाले सुरेश कुमार ने कहा कि मैं रिद्धि-सिद्धि सर्किल से आया हूं. कहीं भी पेट्रोल की सप्लाई नहीं देखने को मिली. हम कामकाजी लोग हैं और हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे काफी परेशानी हो रही है. सभी पेट्रोल पंप बंद हैं.

हड़ताल का ऐलान क्यों

हड़ताल को लेकर राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संदीप बगेरिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की और कहा कि पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने अगले 48 घंटों के लिए सुबह 6 बजे से ‘नो परचेज, नो सेल’ हड़ताल का ऐलान किया है. इसका उद्देश्य पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमत पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में वैट बढ़ाए जाने से सूबे में पेट्रोल पंप संचालकों को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है.

Petrol Diesel Price Today: झारखंड में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का नया रेट

संदीप बगेरिया ने कहा कि राजस्थान में वैट बढ़ाए जाने से पेट्रोल पंप संचालकों को लगातार घाटा हो रहा है. हमारी लंबे समय से मांग है कि वैट कम किया जाए लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल राजस्थान के मुकाबले काफी सस्ता बिक रहा है.

Previous article IND vs ENG: जॉनी बेयरस्टो के साथ हुई भारतीय खिलाड़ियों की नोक-झोंक, जानें क्या था पूरा माजरा
Next article VIDEO: भागलपुर के सबौर में दंगल, भिट्टी के जोड़ा महादेव स्थान में कुश्ती लड़ते पहलवानों को देखिए..
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel