[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा मछली पकड़ने के दौरान ब्राह्मणी नदी में युवक डूबा, तलाश जारी

मछली पकड़ने के दौरान ब्राह्मणी नदी में युवक डूबा, तलाश जारी

0
मछली पकड़ने के दौरान ब्राह्मणी नदी में युवक डूबा, तलाश जारी

लाठीकटा. लाठीकटा ब्लाॅक के अंतर्गत टाइंसर के पास ब्राह्मणी नदी में मछली पकड़ने के दौरान युवक लापता हो गया. इसकी सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग व ओडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान शुरू की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है. शाम हो जाने से मंगलवार को अभियान स्थगित कर दिया गया है. बुधवार को पुन: युवक की तलाश में टीम पानी में उतरेगी. जानकारी के अनुसार सोमवार को गोटीधर गांव के मातियास टोप्पो टाइंसर गांव के छह लोगों के साथ ब्राह्मणी नदी में मछली पकड़ने गया था. वहां पर मछली पकड़ने के लिए उसने जाल बिछाया था. लेकिन मछली पकड़़ने के बाद जाल निकालते समय मातियास पानी में डूब गया. उसकी खोजबीन करने से कुछ पता नहीं चलने से उसके साथ गये लोगों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचित किया. जिससे अग्निशमन विभाग व ओड्राफ की टीम ने सोमवार व मंगलवार को तलाश की. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था. बुधवार की सुबह पुन: तलाशी अभियान चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel