[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: राउरकेला स्टेशन के पास 38 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Rourkela News: राउरकेला स्टेशन के पास 38 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

0
Rourkela News: राउरकेला स्टेशन के पास 38 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Rourkela News: राउरकेला आबकारी विभाग ने शनिवार को दो गांजा तस्करों काे गिरफ्तार किया. इनमें एक महिला भी शामिल है. उनके पास 38 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ. आबकारी विभाग की टीम ने एक कार भी जब्त की है. जब्त गांजा की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बतायी गयी है. शनिवार काे राउरकेला आबकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आबकारी उपाधीक्षक अर्चना बारिक ने यह जानकारी दी.

फुलबाणी से गांजा लाकर पश्चिम बंगाल भेजने की थी तैयारी

उपाधीक्षक ने बताया कि आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि एक महिला समेत दो तस्कर मारुति डिजायर कार में 38 किलो 650 ग्राम गांजा लेकर फुलबाणी से राउरकेला रेलवे स्टेशन आ रहे हैं. राउरकेला स्टेशन से गांजा ट्रेन से पश्चिम बंगाल ले जाने की योजना थी. विभाग को इसकी जानकारी मिलने पर आबकारी अधीक्षक शेख आसफ अली के निर्देश पर विभाग की दो टीमें गठित की गयीं. एक रिंग रोड पर और दूसरी स्टेशन पर आरपीएफ के सहयोग से तैनात की गयी. इसमें उपाधीक्षक अर्चना बारिक भी शामिल थीं.

राउरकेला स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट से तस्करों को पकड़ा

शनिवार सुबह दो तस्कर सेक्टर-14 के प्रफुल्ल कुमार नायक (38 वर्ष) और सेक्टर-16 की ममता सिंह (47 वर्ष) गांजा लेकर मारुति डिजायर कार से गोपबंधुपाली तालाब के पास राउरकेला रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर पहुंचे, जहां उन्हें आबकारी टीम ने पकड़ लिया. उनके पास से 38 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया गया. आबकारी विभाग के मुताबिक, गांजा की अनुमानित कीमत तीन लाख 86 हजार पांच सौ रुपये है. जब्त कार की कीमत 5 लाख रुपये है. छापेमारी में आबकारी उपाधीक्षक अर्चना बारिक के साथ इंस्पेक्टर मोहन प्रधान, इंस्पेक्टर दिलीप कुमार नायक, सब-इंस्पेक्टर मनु ऐल, अजय प्रधान, एएसआइ जेमामणि किसान, सूर्यकांत स्वांई, नवीन भुइयां, सपना कुमार साहू व आबकारी विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे. छापेमारी में आरपीएफ ने भी सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel