[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Jharsuguda News : वीजी-रामजी से विकसित भारत-2047 व विकसित ओडिशा-2036 का सपना होगा साकार: महालिंग

Jharsuguda News : वीजी-रामजी से विकसित भारत-2047 व विकसित ओडिशा-2036 का सपना होगा साकार: महालिंग

0
Jharsuguda News : वीजी-रामजी से विकसित भारत-2047 व विकसित ओडिशा-2036 का सपना होगा साकार: महालिंग

Jharsuguda News: स्वास्थ्य मंत्री महालिंग व विधायक त्रिपाठी ने कहा कि यूपीए सरकार के समय शुरू की गयी मनरेगा योजना भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन के कारण प्रभाव छोड़ने में असफल रही. केंद्र की भाजपा सरकार ने मनरेगा की जगह ग्रामीण रोजगार को नयी परिभाषा देते हुए वीबी जी राम एक्ट 2025 लागू किया है. इससे ग्रामीण स्वावलंबन, रोजगार व आजीविका को मजबूती मिलेगी तथा गरीबों को रोजगार मिलेगा. वे केंद्र सरकार की विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण रोजगार नयी गारंटी योजना को लेकर झारसुगुड़ा जिला भाजपा की ओर से रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तथा झारसुगुड़ा जिला प्रभारी मुकेश महालिंग, झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुनंदन पंडा मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि इस नयी योजना में कार्य दिवसों को पहले के 100 दिनों से बढ़ाकर गारंटी के साथ 125 दिन कर दिया गया है. इसके अलावा वार्षिक सीजन में 60 दिनों तक काम बंद रखने का निर्णय लिया गया है. इस योजना में श्रमिकों को 7 दिनों में मजदूरी देने और 15 दिनों में काम देने और ऐसा न करने पर बेरोजगारी भत्ता देने का नियम है.स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि इसकी चार प्राथमिकताओं में जल सुरक्षा, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, आजीविका बुनियादी ढांचा और आपदा प्रबंधन पर जोर दिया जायेगा. इसके अलावा निष्पक्ष संसाधन आवंटन सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा. इससे प्रधानमंत्री द्वारा देखे गये विकसित भारत 2047 और विकसित ओडिशा 2036 का सपना साकार हो सकता है. मनरेगा से बीवी-रामजी योजना बेहतर : जुएल ओराम केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और सुंदरगढ़ से सांसद जुएल ओराम ने सुंदरगढ़ के सर्किट हाउस में बीवी-जी राम-जी योजना को लेकर रविवार को एक प्रेस वार्ता की. ओराम ने कहा कि बीवी-जी-राम-जी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नया और बदला हुआ रूप है. इस योजना में कुछ जरूरी नियम बदले गये हैं. मनरेगा याेजना में मजदूरों को 100 दिन काम की गारंटी मिलती थी, जबकि बीवी-जी राम-जी योजना में उन्हें 125 दिन काम मिलेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप थे कि मनरेगा योजना में मजदूरों के लेबर कार्ड के जरिए ठेकेदार काम कर रहे थे. सरकार ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए बीवी-जी-राम-जी योजना लायी है. आने वाले दिनों में इस योजना के जरिए कई विकास के काम होंगे, जिससे मजदूरों को सीधा लाभ होगा और गांवों का विकास होगा. उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी पार्टियां बीवी-जी-राम-जी योजना के बारे में लोगों को गुमराह करने के लिए गलत बयानी कर रही हैं. उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे ऐसे गुमराह करने वाले बयानों में न आयें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel