[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Bhubaneswar News : पल्लहड़ा विस क्षेत्र के लिए 170 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

Bhubaneswar News : पल्लहड़ा विस क्षेत्र के लिए 170 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

0
Bhubaneswar News : पल्लहड़ा विस क्षेत्र के लिए 170 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

Bhubaneswar News : ओडिशा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद पवित्र मोहन प्रधान की 118वीं जयंती के अवसर पर रविवार को अनुगुल जिले के पाल्लहड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पवित्रनगर में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया. ओडिशा के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति ने समारोह का उद्घाटन करते हुए पवित्रनगर में पवित्र मोहन प्रधान की भव्य प्रतिमा एवं स्मृतिपीठ का लोकार्पण किया. साथ ही उन्होंने पल्लहड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 170 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पवत्र मोहन प्रधान केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक विचार और संस्था थे. उन्होंने प्रजाजनों पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज बुलंद कर सामाजिक परिवर्तन की नींव रखी. उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा और कृषि के विकास के लिए समर्पित होना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहा कि पवित्रनगर में स्थापित उनकी प्रतिमा और स्मृतिपीठ आने वाली पीढ़ियों के लिए त्याग और सेवा की प्रेरणा बनेगी. उन्होंने कहा कि आज जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है, वे पवित्र मोहन प्रधान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं और इससे क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन आयेगा. इनमें खमार में 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा पवित्रनगर और बिरु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन स्वास्थ्य सेवाओं को नयी दिशा देगा. कार्यक्रम में ढेंकानाल के सांसद रुद्र नारायण पाणि, पाल्लहड़ा विधायक अशोक मोहंती सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

26 परियोजनाओं का शिलान्यास, छह का हुआ उद्घाटन :

राज्यपाल डॉ हरिबाबू कंभमपति ने पल्लहड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 153 करोड़ रुपये की लागत से 26 नयी परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 16 करोड़ रुपये की लागत से छह परियोजनाओं का उद्घाटन किया. पवित्रनगर में तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्मृतिपीठ को जनसाधारण के लिए समर्पित किया गया. इसके अलावा खमार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पवित्रनगर एवं बिरु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, पवित्रनगर डिग्री कॉलेज में 3.60 करोड़ रुपये की लागत से 100 शैय्या वाला छात्रावास, पवित्रनगर उच्च माध्यमिक विद्यालय में नये कक्ष निर्माण, समाकोई नदी पर 30 करोड़ रुपये की लागत से हाई-लेवल ब्रिज, राष्ट्रीय राजमार्ग-6 से जमारडिहि तक सड़क चौड़ीकरण, पल्लहड़ा में दिव्यांगों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा पवित्रनगर में कल्याण मंडप निर्माण सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel